{"_id":"59c3cf4c4f1c1b1d688b5e9a","slug":"trainee-daroga-killed-in-road-accident-who-came-for-modi-security-duty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सुरक्षा ड्यूटी में आए प्रशिक्षु दरोगा की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सुरक्षा ड्यूटी में आए प्रशिक्षु दरोगा की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
घायल दरोगा दिनेश चन्द्र पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा ड्यूटी के लिए चंदौली जिले से आए चार प्रशिक्षु दरोगा की अल्टो कार में गुरुवार की दोपहर बड़ी खजुरी में रोडवेज बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
हादसे में प्रशिक्षु दरोगा वेदप्रकाश पांडेय (30) की मौत हो गई जबकि उनके साथी वसीम अहमद को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल दरोगा दिनेश चंद्र पटेल और अरविंद कुमार का उपचार भदवर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
इलाहाबाद जिले के होलागढ़ थाना के कमासिन निवासी वेदप्रकाश पांडेय चंदौली जिले के अलीनगर थाने में तैनात थे। वहीं, उनके साथी होलागढ़ थाना के दरियांवा निवासी अरविंद कुमार भी अलीनगर थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
जबकि, इलाहाबाद जिले के मऊ आइमा थाना के किरांव निवासी दिनेश चंद्र पटेल और नवाबगंज थाना के नत्थीपुर निवासी वसीम अहमद चंदौली के सैयदराजा थाने में तैनात हैं।
चारों प्रशिक्षु दरोगा 2017 बैच के हैं और इन दिनों थानों पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के लिए वाराणसी आए थे।

ढाबे से खाना खाकर लौटते वक्त हुआ हादसा
प्रतीकात्मक चित्र
बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर चारों मिर्जामुराद स्थित एक ढाबे से खाना खाकर अल्टो कार से वापस लौट रहे थे। बड़ी खजुरी में पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी और तेजी से निकल गई।
हादसे में घायल चारों दरोगाओं को आननफानन में भदवर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान वेदप्रकाश पांडेय की मौत हो गई। घायल वसीम अहमद और दिनेश चंद्र पटेल की हालत गंभीर बताई गई है जबकि अरविंद कुमार को हल्की चोटें आई हैं।
एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि फोर्स की ब्रीफिंग के बाद चारों प्रशिक्षु दरोगा कार से खाना खाने निकले थे। इसी दौरान हादसा हुआ।