फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trainee Daroga killed in road accident who came for modi security duty

पीएम की सुरक्षा ड्यूटी में आए प्रशिक्षु दरोगा की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Fri, 22 Sep 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Trainee Daroga killed  in road accident who came for modi security duty
घायल दरोगा दिनेश चन्द्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा ड्यूटी के लिए चंदौली जिले से आए चार प्रशिक्षु दरोगा की अल्टो कार में गुरुवार की दोपहर बड़ी खजुरी में रोडवेज बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में प्रशिक्षु दरोगा वेदप्रकाश पांडेय (30) की मौत हो गई जबकि उनके साथी वसीम अहमद को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल दरोगा दिनेश चंद्र पटेल और अरविंद कुमार का उपचार भदवर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। 
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले के होलागढ़ थाना के कमासिन निवासी वेदप्रकाश पांडेय चंदौली जिले के अलीनगर थाने में तैनात थे। वहीं, उनके साथी होलागढ़ थाना के दरियांवा निवासी अरविंद कुमार भी अलीनगर थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, इलाहाबाद जिले के मऊ आइमा थाना के किरांव निवासी दिनेश चंद्र पटेल और नवाबगंज थाना के नत्थीपुर निवासी वसीम अहमद चंदौली के सैयदराजा थाने में तैनात हैं।

चारों प्रशिक्षु दरोगा 2017 बैच के हैं और इन दिनों थानों पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के लिए वाराणसी आए थे। 

ढाबे से खाना खाकर लौटते वक्त हुआ हादसा

Trainee Daroga killed  in road accident who came for modi security duty
प्रतीकात्मक चित्र
बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर चारों मिर्जामुराद स्थित एक ढाबे से खाना खाकर अल्टो कार से वापस लौट रहे थे। बड़ी खजुरी में पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी और तेजी से निकल गई।

हादसे में घायल चारों दरोगाओं को आननफानन में भदवर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान वेदप्रकाश पांडेय की मौत हो गई। घायल वसीम अहमद और दिनेश चंद्र पटेल की हालत गंभीर बताई गई है जबकि अरविंद कुमार को हल्की चोटें आई हैं।

एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि फोर्स की ब्रीफिंग के बाद चारों प्रशिक्षु दरोगा कार से खाना खाने निकले थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed