फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

तीन ज्योतिर्लिगिंों से गुजरेगी ट्रेन, 20 से करें सवारी

Thu, 13 Feb 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
train
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को कारपोरेट ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन (इंदौर) के लिए रवाना करेंगे। बुधवार देर शाम रेलवे बोर्ड ने इसका सर्कुलर जारी किया। उधर, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर ट्रेन के समय और रूट का पोस्टर जारी किया। महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व 20 फरवरी से इस ट्रेन में यात्री सफर कर सकेंगे। काशी महाकाल एक्सप्रेस तीन ज्योतिर्लिगिंों से होकर गुजरेगी। इससे तीर्थयात्रियों को भी लाभ मिलेगा। ट्रेन वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओमकारेश्वर तक पहुंचने में मदद करेगी।
विज्ञापन

बुधवार शाम उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी और आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव कैंट रेलवे स्टेशन पहुुंचे। यहां यार्ड का निरीक्षण करते हुए काशी स्टेशन तक गए और वापस आकर गूलर यार्ड में खड़ी महाकाल एक्सप्रेस की रैक का निरीक्षण किया। बिंदुवार रिपोर्ट बनाकर कुछ खामियां 24 घंटे के अंदर दुरुस्त करने को कहा। साथ ही बैठक कर मंथन किया गया कि ट्रेन को किस प्लेटफार्म से चलाया जाए। वहीं, रैक अब आईआरसीटीसी अपना बोर्ड लगाएगी। ट्रेन को सजाने के लिए डेकोरेेटर से भी संपर्क साधा गया है। इस दौरान कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सहित अन्य उच्चाधिकारियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

19 घंटे में पूरा करेगी सफर
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस काशी से इंदौर 19 घंटे में पहुंचाएगी। मंगलवार और बृहस्पतिवार को कैंट स्टेशन से दोपहर पौने तीन बजे ट्रेन चलेगी और लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, उज्जैन होते हुए सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचाएगी। रविवार को महाकाल कैंट स्टेशन से अपराह्न सवा तीन बजे चलेगी और प्रयागराज, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, उज्जैन होते हुए सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में पोहा, बनारस में मिलेगी कचौड़ी-जलेबी
ट्रेन में यात्रियों को तेजस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 18 कोच वाली इस ट्रेन को शुरुआत में 12 कोच लगाकर चलाने की योजना है। इसमें पेंट्रीकार भी शामिल है। टिकट बुकिंग का शेड्यूल नहीं आया है, मगर आईआरसीटीसी के अनुसार किराये में ही खान-पान का चार्ज जुड़ा रहेगा। कैंट स्टेशन से ट्रेन चलने के दो घंटे बाद चाय-बिस्किट और रात में शाकाहारी भोजन मिलेगा। अगले दिन सुबह चाय-नमकीन और इंदौर पहुंचने पर पोहा परोसा जाएगा। वहीं इंदौर से काशी आने वाले यात्रियों को कैंट पर कचौड़ी-जलेबी परोसा जाएगा।
ट्रेन चलने के पांच मिनट पहले तक बुक करा सकेंगे टिकट
तेजस की तरह महाकाल एक्सप्रेस में विंडो टिकट नहीं मिलेगा। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से एक घंटे और ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले यात्री करेंट काउंटर से टिकट ले सकेंगे। साथ ही आईआरसीटीसी के वेबसाइट से आनलाइन भी टिकट बुक कराए जा सकेंगे। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच के लिए किराया बेहद कम रखा जाएगा।

तीन दिन का स्पेशल पैकेज
काशी से उज्जैन महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन पूजन करने की यात्रियों को तीन दिन का स्पेशल पैकैज भी दिया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर मंगलवार को ट्रेन खुलेगी तो बुधवार को उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन पूजन, होटल में ठहरने, वाहन और खानपान सब इस पैकेज में शामिल होगा। बृहस्पतिवार को यात्री इसी ट्रेन से वापस आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed