{"_id":"5d72be478ebc3e016c138b0a","slug":"train-varanasi-news-vns4823620169","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम अधूरा देख भड़के संरक्षा आयुक्त, स्पीड ट्रायल टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम अधूरा देख भड़के संरक्षा आयुक्त, स्पीड ट्रायल टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के हरदत्तपुर-कछवां रोड रेल खंड में नवनिर्मित दूसरी लाइन का संरक्षा परीक्षण अधूरे कार्य के चलते शुक्रवार को टाल दिया गया। स्पीड ट्रायल शनिवार को किया जा सकता है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो रेल खंड पर हुए कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्तदक्षिण-पूर्व, पूर्वोत्तर तथा पूर्वी परिमंडल अभय कुमार राय अधूरे काम देख नाराज हो गए। उन्होंने निरीक्षण करने से मना कर दिया। अधूरे कार्य को पूरा करने पर शनिवार को इस रेल खंड का निरीक्षण करने के लिए वे तैयार हुए।
मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड में पड़ने वाले हरदत्तपुर-कछवां रोड सेक्शन तथा इसमें पड़ने वाले स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के पूरा होने के बाद संरक्षा मानकों को उन्होंने परखा जाना था। सुबह नौ बजे मंडुवाडीह से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन पहले कछवां रोड स्टेशन पहुंची। 10:15 बजे कछवां रोड स्टेशन से अभय कुमार राय ने निरीक्षण प्रारंभ करते हुए मोटर ट्रॉली से निगतपुर बहेरवां हाल्ट तथा राजातालाब स्टेशनों तथा रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण करते हुए हरदत्तपुर पहुंचे। इस दौरान कई कार्य अधूरे मिले। उन्होंने निरीक्षण करने से मना कर दिया। देर शाम आरवीएनएल के अधिकारियों के साथ डीआरएम ने एक बैठक की और कार्यों की प्रगति व मिली कमियों को दूर करने पर चर्चा हुई। शनिवार को संरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण होगा।