{"_id":"5fdda41a8ebc3e3d564359e7","slug":"train-left-a-day-ago-passenger-said-no-information-given-by-railway-protest-at-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले रवाना हो गई ट्रेन, यात्री बोले- नहीं मिली कोई जानकारी, स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले रवाना हो गई ट्रेन, यात्री बोले- नहीं मिली कोई जानकारी, स्टेशन पर हंगामा
Sat, 19 Dec 2020 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के समय और दिन में बदलाव की सूचनाएं यात्रियों के मोबाइल पर दी जा रही है। बावजूद रोजाना किसी न किसी यात्री की ट्रेन छूट जा रही है। शुक्रवार को महामना एक्सप्रेस के यात्रियों ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन एक दिन पूर्व ही छूट गई, जिसकी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक कार्यालय और पूछताछ काउंटर पर यात्रियों ने हंगामा किया। दरअसल, महामना एक्सप्रेस पहले शुक्रवार को सुबह 5.25 बजे छूटती थी, लेकिन अब यह बृहस्पतिवार को रवाना हो रही है। चौबेपुर के श्रीराम द्विवेदी, अमित कुमार, माधुरी और अंबिका ने बताया कि ट्रेन के एक दिन पहले छूटने की कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
वहीं रेल अधिकारियों का कहना रहा कि टिकट बुक कराने के दौरान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रेन के समय और दिन दोनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। सिर्फ उन्हीं यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिन्होंने एजेंट से टिकट बुक कराया और अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड न कराया हो। वहीं परेशान यात्री रेलवे को कोसते हुए वापस हो गए।
विज्ञापन