{"_id":"5eb854218ebc3e9041594a95","slug":"train-city-news-vns5242983143","type":"story","status":"publish","title_hn":"3600 श्रमिकों को लेकर सूरत और साबरमती से आईं तीन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3600 श्रमिकों को लेकर सूरत और साबरमती से आईं तीन ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सूरत व साबरमती से श्रमिकों को लेकर रविवार को देर शाम तक तीन ट्रेनें कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान 3600 यात्रियों को बिस्किट और बोतलबंद पानी देकर रोडवेज की 131 बसों से घर भेजा गया। वहीं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को भी परखा।
कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह में सूरत से 1200 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची। इसके बाद शाम को 5 बजे 1200 श्रमिकों को लेकर साबरमती से दूसरी ट्रेन और शाम 7 बजे के बाद सूरत से एक ट्रेन 1200 श्रमिकों को लेकर स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जिला प्रशासन की ओर से लगे तहसील के कर्मियों ने प्रत्येक यात्रियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज किया। वहीं सोशल डिस्टेसिंग के तहत एक-एक बसों में 30-30 यात्रियों को बैठाया गया। दिन में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी विनय सिंह ने स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर प्लेटफार्म और यात्री हाल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन निदेशक आनंद मोहन से सुविधाओं के बाबत जानकारी हासिल की। एहतियातन आरपीएफ, जीआरपी और सिगरा थाने की फोर्स मौजूद रही।
यात्रियों के लिए अधिक किराया
कैंट स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने बताया कि 630 टिकट के जगह 100 से 150 रुपये अधिक लिया जा रहा है। दो दिन पूर्व टिकट के पैसे जमा कराए जा रहा है।