{"_id":"68b5599a54dc294948080406","slug":"train-cancelled-news-of-three-trains-going-to-jammu-cancelled-seats-remained-vacant-in-begumpura-too-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: जम्मू जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त, बेगमपुरा में भी खाली रहीं सीटें; वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: जम्मू जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त, बेगमपुरा में भी खाली रहीं सीटें; वजह जान लें
Mon, 01 Sep 2025 02:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:00 PM IST
सार
Varanasi News : जम्मू में पिछले सप्ताह भूस्खलन की घटना के बाद वहां जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त की गई हैं। उधर, बेगमपुरा एक्सप्रेस में रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में स्लीपर कोच की कई सीटें खाली दिखीं।
विज्ञापन
Train
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू में माता वैष्णो देवी धाम के यात्रा मार्ग में पिछले सप्ताह भूस्खलन की घटना के बाद वहां जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम दिखने लगी है। रेल प्रशासन की वजह से जहां रविवार को जम्मू जाने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं, दोपहर में जो बेगमपुरा एक्सप्रेस कैंट स्टेशन से रवाना हुई, उसमें भी सामान्य दिनों की तुलना में स्लीपर कोच की कई सीटें खाली दिखीं। इस ट्रेन में अगले तीन दिन यात्रा करने के लिए भी सीट खाली दिख रही है। जम्मू में एक के बाद एक भूस्खलन की घटना होने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इस तरह की घटना के बाद कई लोग खुद अपनी यात्रा को स्थगित कर रहे हैं। इस वजह से कैंट रेलवे स्टेशन से जम्मू जाने के लिए मुख्य ट्रेन बेगमपुरा एक्सप्रेस में दो सितंबर को सीट खाली दिख रही है। आगे की तारीख में भी सीटें खाली हैं। आम तौर पर इस ट्रेन में 15 दिन पहले तक वेटिंग दिखाई देता था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; अनूठी पहल: स्टेशनों पर खरीद सकेंगे भाप और इलेक्ट्रिक इंजन के मॉडल, यात्रियों को समृद्ध विरासत से जोड़ेगा रेलवे
विज्ञापन
इधर, जम्मू में लोगों की भीड़ से थोड़ी राहत मिले, इस वजह से रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया। रविवार को बनारस से जम्मू जाने वाली ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस और 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। इसके साथ ही कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस को दो सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है। उधर 22317 हमसफर एक्सप्रेस को भी 2 सितंबर को निरस्त किया गया है।
उधर, दूसरी ओर जम्मू से वाराणसी आने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस को 31अगस्त और 01 सितंबर को निरस्त किया गया है। 12356 अर्चना एक्सप्रेस भी 31 अगस्त को निरस्त रही। जम्मू से आने वाली 13152 कोलकाता एक्सप्रेस को भी 01 सितंबर को निरस्त किया गया है।