फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tragic death of a girl buried in rubble due to collapse of a raw house wall two rescued in mirzapur

यूपी: कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर बच्ची की दर्दनाक मौत, दो को बचाया

Mon, 31 Aug 2020 11:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Tragic death of a girl buried in rubble due to collapse of a raw house wall two rescued in mirzapur
मृतक बच्ची (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक हादसे हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को बचा लिया गया।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के घुरमा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मड़हे में सो रहे तीन बच्चे दब गए। दो बच्चों को तो परिजनों ने गांव वालों के सहयोग से दीवार हटाकर कर बचा लिया, लेकिन बच्ची की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन



विकासखंड के घुरमा गांव निवासी सुरेंद्र यादव रविवार की रात परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोस के अमृत लाल के कच्चे मकान  की दीवार सुरेंद्र यादव के मड़हे पर गिर गई। सुरेंद्र का परिवार मड़हे में रहता था। उनके और भाई की बच्चियां सो रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन के दौरान अचानक पड़ोसी की दीवार सुरेंद्र के मड़हे पर गिरते ही हड़कंप मच गया। रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी  मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने दीवार को हटाया। तब तक सुरेंद्र की दो वर्षीय पुत्री मौसम की मौत हो गई थी।

दो बच्चियों को बचा लिया गया। इसमें सुरेंद्र यादव की पुत्री एक वर्षीय वर्षा व उनके भाई कुलदीप यादव की पुत्री एक वर्षीय प्रीति घायल हो गई थी। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed