फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic accident on Diwali young man returning from Vrindavan falls from train in Datia and dies

दिवाली पर दर्दनाक हादसा: वृंदावन से लौट रहा युवक दतिया में ट्रेन से गिरा, मौत; दोस्तों संग दर्शन करने गया था

Mon, 20 Oct 2025 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Oct 2025 03:35 PM IST
सार

UP Accident News: यूपी के भदोही जिले का रहने वाला युवक दर्शन-पूजन करने के लिए दोस्तों के साथ मथुरा गया था। घर लाैटते वक्त वह ट्रेन से गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में उसकी माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Tragic accident on Diwali young man returning from Vrindavan falls from train in Datia and dies
प्रभात गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: नगर के वार्ड नंबर चार निवासी राजेन्द्र गुप्ता के 30 वर्षीय बेटे प्रभात गुप्ता की झांसी के दतिया में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ मथुरा, वृंदावन दर्शन को गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन उसे शव को लेने निकले।

विज्ञापन


खमरिया के वार्ड नंबर चार निवासी राजेन्द्र गुप्ता उर्फ बायर का छोटा पुत्र प्रभात गुप्ता बीते 16 अक्टूबर को स्थानीय जनसेवा केंद्र से आनलाइन टिकट लेकर अकेले मथुरा दर्शन करने के लिए गए थे। मथुरा वृंदावन व अन्य स्थानों का दर्शन करने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही दतिया के पास पहुंची थी। इस बीच ट्रेन की गेट के पास खड़े युवक का पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गया और सर में गहरी चोट लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर रेलवे पुलिस ने टिकट पर पड़े मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचित किया। युवक का मोबाइल उक्त रेल मे टिकट चेकिंग कर रहे टीटी ने बरामद किया। रेलवे पुलिस और टीटी के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को लेने के लिए झांसी के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed