फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic will remain closed on Ring Road: Changes in traffic due to PM's arrival

रिंग रोड पर यातायात रहेगा बंद: कल घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, पीएम के आगमन को लेकर यातायात में बदलाव

Fri, 22 Sep 2023 08:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Sep 2023 08:51 AM IST
सार

पीएम मोदी के वाराणसी आगमन पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। डीसीपी (ट्रैफिक) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय रिंग रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन
Traffic will remain closed on Ring Road: Changes in traffic due to PM's arrival
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन-प्रस्थान के मद्देनजर 23 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी (ट्रैफिक) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय रिंग रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। प्रतिबंध से मरीजों के साथ ही शव वाहनों को मुक्त रखा गया है। सभी तरह के वाहन पास 23 सितंबर को निरस्त रहेंगे।

विज्ञापन

- सगुनहां तिराहा से कोई भी वाहन न तो बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ जाएगा और न ही शहर की तरफ जाने दिया जाएगा।

- बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से शहर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को बड़ागांव थाने की तरफ से निकाला जाएगा।

विज्ञापन

- हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन संचालित नहीं होगा।

- व्यास मोड़/भेलखा मोड़ तिराहा से कोई भी वाहन हरहुआ की तरफ नहीं जाएगा।

- पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की तरफ से कोई वाहन पंचक्रोशी रोड हरहुआ की तरफ नहीं जा पाएगा। वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास की तरफ से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

- रखौना अंडरपास से वाहन हरहुआ चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन राजातालाब की तरफ से निकलेंगे।

-भेलखा हनुमान मंदिर से वाहन हरहुआ चौराहा नहीं जाएगा। वाहन तरना अंडरपास से निकलेंगे।

- हरहुआ चौराहा से रिंग रोड राजातालाब की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। तरना अंडरपास से निकलेंगे।

-राजातालाब से कोई भी वाहन रिंग रोड हरहुआ की तरफ नहीं जाएगा। मोहनसराय मिर्जामुराद से वाहन निकलेंगे।

- हरपुर से गंजारी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। मोहनसराय/मिर्जामुराद से निकाला जाएगा।

- गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा/तरना की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। सेंट्रल जेल रोड/शिवपुर बाजार से निकाला जाएगा।

- भोजूबीर तिराहा से सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। अर्दली बाजार से पुलिस लाइन चौराहा होकर वाहन जाएंगे।

- गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। आंबेडकर चौराहा/अर्दली बाजार से निकलेंगे। - जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। सेंट्रल जेल रोड से निकलेंगे।

 

- आंबेडकर चौराहा से वाहन गोलघर, कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। जेपी मेहता कॉलेज तिराहा से निकलेंगे।

- गोलघर, कचहरी से वाहन पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। एलटी कॉलेज रोड से निकलेंगे।

-हिमांशु मोड़ तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा वाहन नहीं जाएगा। दीनदयाल अस्पताल रोड से निकलेंगे।

- पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएगा। पांडेयपुर चौराहा/अर्दली बाजार से निकलेंगे।

- ताड़ीखाना तिराहा से चौकाघाट व अंधरापुल से चौकाघाट चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएगा। नदेसर से निकलेंगे।

- तेलियाबाग तिराहा से वाहन चौकाघाट चौराहा नहीं जाएंगे। मरीमाई, अंधरापुल से निकलेंगे।

- लकड़ी मंडी तिराहा से वाहन कैंट रोडवेज फ्लाईओवर के ऊपर नहीं जाएंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति आवास रोड से निकाले जाएंगे।

- सूजाबाद पुलिस चौकी से वाहन राजघाट पुल नहीं जाएंगे। रामनगर से निकलेंगे।

- चौकाघाट चौराहा से वाहन तेलियाबाग तिराहा की नहीं जाएगा। अंधरापुल/कैंट रोडवेज से निकलेंगे।

- प्रदीप होटल तिराहा से वाहन अमर उजाला तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे। लहुराबीर चौराहा से निकलेंगे।

- लहुराबीर चौराहा से वाहन अमर उजाला तिराहा नहीं जाएंगे। चेतगंज चौराहा से निकलेंगे।

- जयसिंह चौराहा से वाहन मलदहिया चौराहा नहीं जाएंगे। चेतगंज से निकलेंगे।

- इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। कैंट स्टेशन से निकलेंगे।

- साजन तिराहा से वाहन मलदहिया चौराहा नहीं जाएंगे। कैंट स्टेशन से निकलेंगे।

- सिगरा चौराहा से वाहन सिगरा पेट्रोल पंप नहीं जाएंगे। आकाशवाणी से निकलेंगे।

 

 

 

Traffic will remain closed on Ring Road: Changes in traffic due to PM's arrival
यातायात प्लान - फोटो : amar ujala

सेना के हेलिकॉप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को सेना के हेलिकॉप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल किया। हेलिकॉप्टर बाबतपुर एयरपोर्ट से गंजारी और पुलिस लाइन मैदान स्थित हेलिपैड पर लैंड किया। फिर बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा।

 

Traffic will remain closed on Ring Road: Changes in traffic due to PM's arrival
सेना के हेलिकॉप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा

उधर, शाम के समय पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पुलिस अफसरों और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में किसी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी नहीं आनी चाहिए। शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग के साथ ही प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed