फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic

40 फीट की सड़क खोदाई से हुई आधी, रोज जाम से कराह रहे लोग

Sat, 05 Oct 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
traffic
वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहे से ककरमत्ता आरओबी के बीच पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के दोनों तरफ की गई खुदाई रोजाना जाम का कारण बन रही है। शुक्रवार की शाम एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही और राहगीर खासे परेशान हुए। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

मंडुवाडीह चौराहा से ककरमत्ता ओवरब्रिज के बीच सड़क के दोनों तरफ पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई और नाममात्र की मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया। इसकी वजह से हल्की सी भी बारिश होते ही वहां पर कीचड़ के कारण 40 फीट चौड़ी सड़क सिमट कर आधी रह जाती है और भीषण जाम लग जाता है। इस संबंध में मंडुवाडीह थाने की पुलिस की ओर से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार की दोपहर बारिश होने के बाद राहगीरों को जगह-जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ा। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई जगह पानी भर गया है। दोपहर बाद अंधरापुल चौराहे से कैंट स्टेशन होते हुए लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल तक, महमूरगंज से रथयात्रा व सिगरा मार्ग पर और फातमान सहित कई अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed