बनारस में जाम पर लगेगी लगाम: ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, पहले चरण में 67 चौराहे बनेंगे स्मार्ट; ये है प्लान
Varanasi News: वाराणसी में जाम की समस्या के समाधान के लिए कई पहल किए गए हैं। ऐसे में एक बार फिर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने 100 प्रमुख चौराहों के कायाकल्प की योजना बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी की ट्रैफिक व्यवस्था को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने 100 प्रमुख चौराहों के कायाकल्प की योजना बनाई है। पहले चरण में 67 चौराहों का सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा। वहीं, 20 प्रमुख चौराहों के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इस व्यवस्था के लागू होने के बाद बनारस भी उन शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां आधुनिक और हाईटेक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली लागू है। संयुक्त सर्वे के दौरान नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया है।
परियोजना के तहत इन चौराहों को आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली से लैस किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि चरणबद्ध तरीके से अन्य चौराहों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। काशी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
स्मार्ट सिग्नल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे चौराहे
योजना के तहत चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जाएगा। सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल यातायात के दबाव के अनुसार स्वत: संचालित होंगे।
20 चौराहों पर जल्द शुरू होगा काम
पहले चरण में शामिल 20 प्रमुख चौराहों के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। परियोजना में टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन (टीएमएफ) अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत तकनीकी और वित्तीय सहयोग प्रदान कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।
अधिकारी बोले
चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे आमजन, वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिस को यातायात प्रबंधन में सुविधा मिलेगी। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक