{"_id":"63b3aedb9dd2462e567d1ec0","slug":"traffic-of-more-than-23-60-lakh-passengers-at-babatpur-airport-in-the-year-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport: एक साल में 23.60 लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन, जानिए,किस महीने आए सबसे ज्यादा यात्री ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport: एक साल में 23.60 लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन, जानिए,किस महीने आए सबसे ज्यादा यात्री ?
Tue, 03 Jan 2023 09:58 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:58 AM IST
सार
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से सोमवार को वर्ष 2022 के विमान सेवाओं और यात्रियों के आवागमन का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में सबसे ज्यादा 2,40,678 यात्रियों का आवागमन हुआ। जनवरी में सबसे कम 1,15,867 यात्रियों का आवागमन हो सका।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर के बाद परिस्थितियां बदलीं तो बाबतपुर से उड़ान भरने और बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वाराणसी एयरपोर्ट अथारिटी के रिकार्ड के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2022 के बीच 23, 60,961 यात्रियों का आवागमन हुआ। इनमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से सोमवार को वर्ष 2022 के विमान सेवाओं और यात्रियों के आवागमन का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में सबसे ज्यादा 2,40,678 यात्रियों का आवागमन हुआ। जनवरी में सबसे कम 1,15,867 यात्रियों का आवागमन हो सका। मई में सर्वाधिक 1090 विमानों का आवागमन हुआ था। जनवरी में 1214 विमान आए और गए, लेकिन यात्रियों के संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हो सका। वाराणसी एयरपोर्ट से रोजाना 56 विमानों का आवागमन होता है। सबसे ज्यादा विमानों का संचालन दिल्ली के लिए हो रहा है। इस रूट पर सप्ताह में अलग-अलग एयरलाइंस के 50 विमानों का संचालन किया जा रहा। मुंबई के लिए सप्ताह में 44 विमान उड़ान भरते हैं। बंगलूरू के लिए 21, हैदराबाद के लिए 15, अहमदाबाद के लिए 12 विमान उड़ान भरते हैं। कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई के लिए भी विमान सेवाएं हैं। शारजाह के लिए प्रतिदिन और काठमांडू के लिए सप्ताह में दो दिन की विमान सेवाएं हैं।
विज्ञापन
varanasi airport
- फोटो : varanasi airport
एक नजर में प्रतिमाह के आंकड़े
साल यात्रियों की संख्या विमानों की संख्या
जनवरी 115867 1214
फरवरी 164737 1368
मार्च 221957 1961
अप्रैल 225046 1935
मई 236234 1990
जून 212738 1792
जुलाई 166105 1384
अगस्त 170326 1443
सितंबर 181514 1416
अक्तूबर 213183 1610
नवंबर 240678 1662
दिसंबर 212576 1476
2019 में 28 लाख यात्रियों का आवागमन
कोरोना की पहली लहर से पहले यानी वर्ष 2019 में 28 लाख यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ लिया था। हालांकि, तब रोजाना बाबतपुर एयरपोर्ट पर 96 विमानों का आवागमन होता था। पिछले वर्ष 56 विमानों का ही आवागमन हुआ था, फिर भी यात्रियों की संख्या 23.60 लाख से ज्यादा रही।
साल यात्रियों की संख्या विमानों की संख्या
जनवरी 115867 1214
फरवरी 164737 1368
मार्च 221957 1961
अप्रैल 225046 1935
मई 236234 1990
जून 212738 1792
जुलाई 166105 1384
अगस्त 170326 1443
सितंबर 181514 1416
अक्तूबर 213183 1610
नवंबर 240678 1662
दिसंबर 212576 1476
2019 में 28 लाख यात्रियों का आवागमन
कोरोना की पहली लहर से पहले यानी वर्ष 2019 में 28 लाख यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ लिया था। हालांकि, तब रोजाना बाबतपुर एयरपोर्ट पर 96 विमानों का आवागमन होता था। पिछले वर्ष 56 विमानों का ही आवागमन हुआ था, फिर भी यात्रियों की संख्या 23.60 लाख से ज्यादा रही।