फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic jaam in Varanasi problem Aashapur railway crossing ROB

वाराणसीः मार्च से भरिए आशापुर आरओबी से शहर के लिए फर्राटा, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 13 Feb 2021 01:36 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 13 Feb 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic jaam in Varanasi problem Aashapur railway crossing ROB
आशापुर आरओबी का निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के आशापुर रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। यहां पर आरओबी का निर्माण कार्य 96 प्रतिशत पूरा हो गया है। बाकी बचे काम को मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि मार्च से आशापुर आरओबी यातायात के लिए तैयार हो जाएगा। सेतु निगम ने बाकी बचे काम के लिए 12 करोड़ रुपये की मांग की है।

विज्ञापन


आशापुर आरओबी के पूरा होने की समयसीमा फरवरी 2021 थी, लेकिन फंड रिलीज नहीं होने के कारण यह काम करीब एक महीने की देरी से पूरा होगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निरीक्षण किया था। उस दौरान धनराशि जारी करने के लिए पत्र भेजने के साथ बाकी बचे काम को मार्च तक पूरा करने की मोहलत दी थी।
विज्ञापन


आरओबी के बनने से गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, सलेमपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में जाने में कम समय लगेगा। पहले आशापुर रेलवे क्रासिंग पर घंटों जाम में जूझना पड़ता था। ट्रेनों के दिन-रात आवागमन के चलते हर क्षण जाम की समस्या से जूझती जनता के लिए आरओबी मददगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास

निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए राज्य सेतु निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। मार्च तक काम पूरा कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने के बाद भी आरओबी निर्माण का कार्य में थोड़ी बाधा इसलिए आई क्योंकि इस रूट पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य हो रहा था। अब यह काम पूरा हो गया है। सर्विस रोड के लिए पटरी आदि पर अस्थाई कब्जे को हटाया गया है। 

एक नजर में आरओबी

  • 50 करोड़ निर्माण की लागत
  • 14 पिलर आरओबी में
  • 680 मीटर लंबाई
  • 24 मीटर निर्माण कार्य रेलवे ने कराया
  • 96 प्रतिशत अब तक काम
  • 4 प्रतिशत काम बचा।
     

आशापुर आरओबी का निर्माण कार्य 96 प्रतिशत पूरा हो गया है। केवल रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य बचा है, जिसके लिए शासन से 12 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मार्च में यह पूरी तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा। -रोहित मिश्र, परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed