फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders talked to the Union Textile Minister regarding GST on clothes

कपडे़ पर जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से की बात

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Traders talked to the Union Textile Minister regarding GST on clothes
पूर्व में कपड़ा पर बढ़ने वाले जीएसटी के वापस होने बाद भी व्यापारी परेशान हैं। उनका कहना है कि जीएसटी में वृद्धि फिलहाल स्थगित की गई है, लेकिन इसकी तलवार अभी भी कपड़ा एवं उससे संबंधित व्यापार पर लटकी हुई है। मुद्दे को लेकर कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सहित प्रदेश के कई व्यापारी संगठनों ने मंगलवार को वर्चुअली केंद्रीय वाणिज्य एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल से बात की।
विज्ञापन

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मंत्री से कहा कि कपडे़ पर जीएसटी वृद्धि फिलहाल स्थगित की गई है लेकिन इसकी तलवार अभी भी कपड़ा एवं संबंधित कई उद्योगों पर लटकी हुई है। जिसे विशुद्ध रूप से कपड़ा व्यापार की जमीनी हकीकत जानकर वापस लिया जाना जरूरी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत करने के लिए कैट ने मंत्री गोयल से आग्रह किया। ऑनलाइन बैठक में वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोष, सचिव वस्त्र उपेंद्र सिंह सहित वाणिज्य मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी राज्यों के 250 से अधिक कपड़ा व्यापार संगठनों के व्यापारी नेता भी शामिल रहे। इनके अलावा वर्चुअल बातचीत में बनारस के वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के अध्यक्ष राकेश कांत राय, कैट जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, कैट उपाध्यक्ष शैलेश प्रताप सिंह, ज्वाला सिंह, अकरम अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी आदि लोग जुडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed