फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders gave sweets to policemen deployed at intersections

Varanasi News: चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को व्यापारियों ने दी मिठाई

Mon, 27 Oct 2025 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Traders gave sweets to policemen deployed at intersections
वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने रविवार को शहर के चौराहों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में तैनात 200 से अधिक पुलिसकर्मियों में मिठाइयां बांटी। दीपावली के उपलक्ष्य में सिगरा स्थित गांधी नगर से मिष्ठान वितरण की शुरुआत हुई। सिगरा चौराहा, रथयात्रा होते हुए शहर के सभी चौराहे पर पुलिसकर्मियों में वितरण किया।अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा में तैनात कमिश्नरेट के पुलिसकर्मी और यातायात पुलिसकर्मी त्योेहार पर भी अपनी ड्यूटी करते हैं। परिवार से दूर इन पुलिसकर्मियों के बीच त्योहार की खुशियां बांटी गईं। रथयात्रा, गुरुबाग, लंका, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, लहुराबीर, मलदहिया, कैंट, इंग्लिशिया लाइन होते हुए शहर के सभी चौराहे मिष्ठान वितरण हुआ। इस दौरान हुमा बानो, खुर्शीद बानो, कविन्द्र जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, निर्जला सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed