Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tractor Runs Over Two Cousins Accused Driver Flees Leaving Both Writhing in Agony Create Uproar

ट्रैक्टर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा: दोनों को तड़पता छोड़ भागा आरोपी चालक, मौत; गांव वालों ने मचाया हंगामा

Sun, 24 May 2026 08:06 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 08:06 AM IST
सार

UP Accident: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर चहनियां थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया गया। गांव वाले आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग रहे रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Tractor Runs Over Two Cousins Accused Driver Flees Leaving Both Writhing in Agony Create Uproar
हादसे के बाद माैके पर हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: चहनियां के बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव के समीप बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन




घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फूलपुर गांव निवासी श्रीराम राम (50) अपने चचेरे भाई रामकिशुन राम (52)  किसी कार्य से चहनियां बाजार आए थे। दोनों तिरपाल खरीदकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। शाम के समय जैसे ही वे गुरेरा गांव के पास हाईवे पर पहुंचे, चहनियां की ओर से आ रहे मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। दो लोगों की एक साथ मौत से लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई।  

हादसे की खबर मिलते ही फूलपुर गांव में मातम पसर गया। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। मृतकों के घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। बताया जाता है कि दोनों परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed