{"_id":"5c2a2b6fbdec2256994dfd9f","slug":"tourist-will-visit-kashi-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में गगन से काशी निहारेंगे पर्यटक, यहां तैयार किया जा रहा है हेलीपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में गगन से काशी निहारेंगे पर्यटक, यहां तैयार किया जा रहा है हेलीपोर्ट
Tue, 01 Jan 2019 10:35 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में काशी आने वाले पर्यटकों को गगन से काशी दर्शन की सौगात मिल जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद हेलीपोर्ट तैयार किया जा रहा है और 15 जनवरी से काशी दर्शन की सुविधा शुरू हो जाएगी।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कई कंपनियों ने आवेदन भी किए हैं। ऐसे में नया साल वाराणसी के पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। एरियल सर्वे के बाद हेलीकॉप्टर से गंगा दर्शन की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
हेलीगंगा दर्शन योजना के तहत काशी से तीर्थराज प्रयाग तक यह सेवा सुलभ होगी। काशी में पर्यटक अब हेलीकॉप्टर से गंगा घाटों का नजारा ले सकेंगे। अस्सी से दशाश्वमेध-राजघाट होते हुए प्रयागराज संगम की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी पर्यटन मंत्रालय ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। हेली काशी दर्शन और संगम दर्शन के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को एक साथ गंगा के घाटों से लेकर प्रयाग में संगम तक दर्शन कराएं जाएंगे।
डोमरी में तैयार हो रहे हेलीपोर्ट पर एक साथ 10 से ज्यादा हेलीकॉप्टर खड़े हो सकेंगे। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डोमरी में हेलीपोर्ट निर्माण का काम अंतिम चरण में है। हेलीकॉप्टर संचालन के लिए कई कंपनियों से वार्ता चल रही है।