फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourist minister very anger after vist tourist spot of varanasi

पर्यटन स्थलों पर गंदगी देख बिफरीं पर्यटन मंत्री, जिम्मेदारों को दो टूक हिदायत

Sat, 13 May 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 13 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
tourist minister very anger after vist tourist spot of varanasi
पर्यटन मंत्री बोलीं, लापरवाही हुई तो बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार - फोटो : अमर उजाला
वर्षों में अधर में लटके सारनाथ के बुद्धा थीम पार्क को 30 जून तक पूरी तरह तैयार कर दिया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को सारनाथ पहुंचीं सूबे की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को यह दो टूक हिदायत दी। 
विज्ञापन


निर्माणाधीन पार्क की दरकती दीवारों और अव्यवस्थाओं से नाराज मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कमिश्नर से कहा कि 30 जून तक पार्क तैयार कराकर उसे पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करवाएं। इसे पीपीपी मॉडल पर संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन


पंचक्रोशी मार्ग के विकास के लिए पर्यटन और नगर निगम को दो महीने में कार्ययोजना तैयार करने की ताकीद की। सारनाथ में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। गंदगी पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों के समय से उपलब्ध न होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया। सारंगनाथ मंदिर के निरीक्षण के दौरान समुचित साफ-सफाई न होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई।


यहां विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतें भी सामने आईं। खंडहर परिसर में प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो की प्रगति जानी। काम में देरी का कारण पूछा। इसकी फाइल तलब की। कहा कि 15 जून तक डेमो शुरू कराएं।

जुलाई के पहले हफ्ते तक इसे पूरी तरह शुरू करा दें। खंडहर परिसर, संग्रहालय के समीप अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed