फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist bus overturned many injured varanasi prayagraj highway in bhadohi

यूपी: प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर पलटी टूरिस्ट बस, 20 यात्री घायल, चार गंभीर

Sun, 02 Feb 2020 09:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus overturned many injured varanasi prayagraj highway in bhadohi
वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर वहिदानगर तिराहे के समीप पलटी टूरिस्ट बस को उठाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर नवधन में ओम फिलिंग स्टेशन के पास रविवार दोपहर बाद एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी पहुंच गए। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस संख्या यूपी-95 टी-4380 लगभग 20 यात्रियों को बैठाकर दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही थी। कलिंजरा अंडरपास ब्रिज के पास पहुंची और पेट्रोल पंप के नजदीक आते ही सामने आए किसी वाहन सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज आवाज के साथ बस पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसी बीच घटना की सूचना थाना ऊंज पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष रामदरस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीएम ज्ञानपुर कविता बुजेटा और तहसीलदार देवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में संजय कुमार हरियाणा, सीपी पटेल वाराणसी, ऊषा सिंह जलालपुर-जौनपुर, विजय शर्मा वाराणसी, राजवीर गाजियाबाद, शाश्वत कुमार-वाराणसी समेत 20 लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां गंभीर हालत चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि बस पलटने के बाद वह काफी दूर तक घिसटने के कारण चार लोगों को गंभीर चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 वर्षीय ऋषभ की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed