{"_id":"5b3906e04f1c1b264d8b965c","slug":"tour-and-travels-company-do-fraud-on-the-name-of-jobs-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी ने लगाया लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी ने लगाया लाखों का चूना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
दुबई में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। मामले को लेकर रविवार को वाराणसी सिगरा थाने में महमूरगंज स्थित एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर भुक्तभोगियों ने कार्रवाई की मांग की है।
चंदौली के ढोढियां गांव निवासी इरशाद अली ने पुलिस को बताया कि टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के दो संचालकों ने उसे और 39 अन्य युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके बदले में सभी बेरोजगार युवकों का पासपोर्ट और 70-70 हजार रुपया जमा कराया गया।
अब दोनों लोग टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी छोड़ कर भाग गए हैं। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि टूर एंड ट्रैवल्स में काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों का पता और मोबाइल नंबर उनका पता लगाया जा रहा है। दोनों के सामने ना आने और पैसा ना लौटाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।