फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   top trending breaking big latest and viral news of today in varanasi

एक क्लिक में काशी की प्रमुख खबरें: मां से दुष्कर्म कर बेटे को जान से मारने की दी धमकी, 79 हजार का हुआ फ्रॉड

Sat, 08 Jun 2024 10:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:41 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। पहली खबर अर्दली बाजार की है। यहां की एक महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कैंट थाने में एक युवक ने 79 हजार रुपये के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
top trending breaking big latest and viral news of today in varanasi
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी के अर्दली बाजार की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने और बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, पति की मौत के बाद वह अपने चार साल के बेटे को लेकर घर में ही दुकान चलाती है। पड़ोसी रिज्जू उर्फ जब्बार बीते वर्ष नवंबर व दिसंबर माह में उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। फिर इस वर्ष चार फरवरी को पुनः घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट करने लगा तो देवर ने बीचबचाव किया। महिला ने कहा कि कैंट थाने की पुलिस से शिकायत करने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह अदालत की शरण में गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

79 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ

बैंक खाते से 79 हजार रुपये के धोखाधड़ी के मामले में शिवनगर कालोनी निवासी इब्राहिम अंसारी ने कैंट थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इब्राहिम अंसारी ने पुलिस को बताया कि गत 25 मई को उनके खाते से 79 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ था। उसी दिन उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस खाते में पैसा गया है, उसका नाम मोहम्मद अनवर नाम है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकदमे की पैरवी करने पर भाई-बहन ने दी धमकी
हत्या के आरोपी के भाई और बहन के धमकाने पर पहड़िया निवासी लॉन संचालक चंद्र मोहन सिंह ने लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चंद्र मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि रमरेपुर लालपुर की रहने वाली श्वेता और मल्लू पाल का भाई मनीष पाल है। मनीष 2022 में जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जेल से छूटा है। श्वेता और मल्लू पाल ने मुकदमा करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। 

धारदार हथियार से किया वार, पिता-पुत्र पर मुकदमा
वाराणसी के कुंडरिया गांव निवासी दिनेश सिंह ने जंसा थाने की पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि वह अपने चाचा के ट्यूबवेल से घर जा रहे थे। रास्ते में प्रमोद सिंह और उसका बेटा हरिओम सिंह उर्फ जय पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने धारदार हथियार से वार कर दिया। उनकी दोनों आंखों से खून गिरने लगा। जंसा थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

बच्चों की रिमोट कार चलाने वालों में हुई मारपीट
वाराणसी के अस्सी घाट पर शनिवार की रात बच्चों की रिमोट कंट्रोल कार चलाने वाले दो दुकानदारों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक दुकानदार पहले से कार चलाता था। एक नया दुकानदार अपनी कार चलाने के लिए जगह बनाने के चक्कर में दूसरे दुकानदार से कहासुनी के बाद मारपीट की। भेलूपुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। 

पंजाब पुलिस ने अस्सी इलाके में दी दबिश
पंजाब पुलिस एक वांछित अपराधी की तलाश में शनिवार को अस्सी इलाके में दबिश दी। पंजाब पुलिस के जवानों ने अस्सी घाट इलाके में एक फोटो दिखाकर स्थानीय दुकानदारों और लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। हालांकि किसी ने उसके दिखाई देने से इन्कार कर दिया। अपराधी की तलाश में आए पुलिस कर्मियों ने बताया कि आरोपी दिखाई पड़े तो तुरंत सूचना दें। आरोपी लंबा घोटाला करके फरार चल रहा है। पुलिस टीम पंजाब के जालंधर सिटी से आई थी। 

तीन साल से नहीं निकला लकी ड्रा, किसान परेशान

पूर्वांचल की चार मंडियों से जुड़े किसानों का तीन साल से लकी ड्रा नहीं निकल रहा है। एक हजार से अधिक किसानों ने लकी ड्रा के लिए कूपन लिया है। उनको इसका लाभ नहीं मिल रहा। कोरोनाकाल के बाद से 12 तिमाही और छह छमाही का लकी ड्रा नहीं हुआ। इससे किसान परेशान हैं।

मंडी समिति के सचिव शिव कुमार राघव ने बताया कि लकी ड्रा के लिए मंडल के वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर व जौनपुर मंडी के किसानों से लकी ड्रा का कूपन लेने वाले किसानों की सूची मांगी गई है। उम्मीद है कि इसी माह लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिन किसानों का लकी ड्रा निकलता है, उनको ट्रैक्टर सहित तमाम कृषि उपकरण दिए जाते हैं।

ट्रक चालक से लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
रामनगर के भीटी क्षेत्र में टेंगरा मोड़ के पास ट्रक चालक से असलहा सटाकर 55 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। रामनगर थाने की पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया था।

आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के भुड़की गांव का रहने वाला ट्रक चालक जय सिंह यादव 29 मई को सोनभद्र गिट्टी लेने जा रहा था। वह प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे से उतर कर मिर्जापुर मार्ग पर बढ़ा था। उसी दौरान नौ की संख्या में आए बदमाशों ने उसका ट्रक रुकवाया। इसके बाद असलहा सटाकर 55 हजार रुपये लूट लिए थे। 

दोस्त की चेन और डेबिट कार्ड लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

चांदमारी में दोस्त की चेन और डेबिट कार्ड लूटने के आरोप में दो युवकों को शिवपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान धरसौना, खालिसपुर के आर्यन मिश्रा और जौनपुर के जालापुर थाने के खेवसीपुर के मूल निवासी व बड़ा लालपुर, मड़वा में रहने वाले शिवम दूबे के रूप में हुई है। 

दोनों के पास से चेन बेचकर मिले 43 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सारनाथ थाना के बेनीपुर, शंकरपुर निवासी प्रिंस सेठ ने शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 29 मई को चांदमारी में उसे उसके दोस्त शिवम दूबे ने बुलाया। शिवम और उसके दो दोस्त उसे कानूडीह अंडरपास लेकर गए। तीनों उसकी सोने की चेन और डेबिट कार्ड छीन ले गए। 

शिवम ने बताया कि कानूडीह अंडरपास के पास उसका प्रिंस सेठ से विवाद हो गया था। उसने और उसके दो दोस्तों ने प्रिंस की चेन और डेबिट कार्ड छीन लिया था। चेन वह दालमंडी में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेचा था। 30 हजार रुपये खुद रख लिया था। 15 हजार रुपये आर्यन को और पांच हजार रुपये एक अन्य दोस्त को दे दिया था।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे काशी के बीजेपी पार्षद

top trending breaking big latest and viral news of today in varanasi
ट्रेन में बीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आयोजित नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए काशी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में भाजपा के पार्षद मंडुआडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए। ट्रेन में सवार होने से पहले कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव और हर-हर मोदी का उद्घाष किया।

पार्षद इंद्रेश सिंह, अनंत राज गुप्ता, संजय विषमबरी, अमरेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजीव सिंह ‘डब्बू’, सहित अनेक कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed