फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tomato Price in Varanasi Long queues for Rs 70 per kg tomato

Tomato Price in Varanasi: 70 रुपये किलो टमाटर के लिए लग रही लंबी कतार, कहीं धक्कामुक्की तो कहीं जमकर तकरार

Fri, 04 Aug 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Aug 2023 09:37 PM IST
सार

खुले बाजार में टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है। वाराणसी में बीते एक हफ्ते से टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं एसीसीएफ की ओर से 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है।

विज्ञापन
Tomato Price in Varanasi Long queues for Rs 70 per kg tomato
सस्ता टमाटर लेने के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुले बाजार में टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है। वाराणसी में बीते एक हफ्ते से टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं एसीसीएफ की ओर से 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है। एक किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए लोग विक्रेता से नोकझोंक कर रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भीड़ के चलते पहड़िया मंडी में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी थी। बौलिया चौराहे पर टमाटर लेने के लिए कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। 70 रुपये के दर से दो टन से अधिक टमाटर बिका। जिन्हें सस्ते दर पर टमाटर नहीं मिला वो मायूस होकर घर लौटे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बौलिया चौराहे पर मोबाइल वैन के पहुंचते ही लाइन लग गई। हर किसी को टमाटर लेने की जल्दबाजी थी। नतीजा, धक्का मुक्की होने लगी। फिर वैन आगे बढ़ गया। इसके चलते कई लोग टमाटर लेने से वंचित रह गए। पहड़िया मंडी के अलावा सिद्धगिरी बाग, गोलगड्डा चौराहा और आसपास मुहल्लों में भी यही स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिनों में आएगा नासिक का टमाटर

अभी बंगलूरू से टमाटर आ रहा है। आवक कम होने से दाम बढ़ा है। 10 से 15 दिनों में नासिक से टमाटर की आवक शुरू होगी तो इसके दाम में नरमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed