वाराणसी में छह माह बाद दोहरे शतक के करीब पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को बीएलडब्ल्यू, बीएचयू, शिवपुर, रविंद्रपुरी सहित अन्य जगहों से कुल 196 नए मरीज मिले, जो इस साल का एक दिन में मिलने वाला सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके अलावा जगन्नाथपुरी रथयात्रा निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति की बीएचयू में मौत हो गई।
चिंता की बात तो यह है कि अब कोरोना का टीका लगवाने वाले भी इसकी जद में आते जा रहे हैं। एक दिन में मिलने वाले आंकड़ों की बात करें तो छह महीने बाद दोहरे शतक के करीब संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची है। इसके पहले 12 अक्तूबर 2020 को एक दिन में सबसे अधिक 198 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद से संख्या कम होती जा रही थी। यहां तक कि फरवरी महीने में तो तीन दिन एक भी मरीज नहीं मिले। 15 मार्च से धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई, जो अब 200 के करीब पहुंच रही है।
बीएलडब्ल्यू में चार साल की बच्ची समेत 11 लोग संक्रमित
बीएलडब्ल्यू में सबसे अधिक 11 लोग संक्रमित हुए हैं, इसमें यहीं पर रहने वाली चार साल की बच्ची भी शामिल हैं। इसके अलावा विभूति निवास बैजनत्था में चार महिलाओं समेत दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही कमच्छा में दस साल की बच्ची, बीएलडब्ल्यू में ही 16 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नए मरीजों में सुसुवाही, लंका, डाफी, शिवपुर, महामनापुरी, जगतगंज, रथयात्रा, गोलाघाट, हुकुलगंज, विश्वनाथ गली, बीएलडब्ल्यू, बैजनत्था, वीडीए कालोनी, कचहरी, सिगरा, रुद्रपुरी, साकेतनगर, ब्वायज हॉस्टल एचआईएमएस भदवर, डाफी, सुंदरपुर, शिवाला, दुर्गाकुं ड, कैंट, हुकुलगंज, बीएचयू, मंडुवाडी, विभूति निवासी बैजनत्था, रामनगर, बीएचयू, गोकुलनगर, अस्थायी जेल, बीएचयू, न्यूकालोनी ककरमत्ता, दयाल इन्क्लेव, बंगाली टोला, भगवानदास कालोनी, केदारघाट सोनारपुरा, महिला महाविद्यालय बीएचयू, महमूरगंज, दयाल इन्क्लेव महमूरगंज, हरहुआ, रविंद्रपुरी, गणेशपुरी कालोनी, काशी विद्यापीठ में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
तीस मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 622
जिले में बृहस्पतिवार को होम आईसोलेशन में रहने वाले 30 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। उधर एक मरीज की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 381 पहुंच गई हैं। इधर महिला अस्पताल कबीरचौरा, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू, रामनगर समेत अन्य जगहों पर कुल 4696 लोगों की जांच की गई, जबकि 4021 लोगों की रिपोर्ट भी स्वास्थ्य विभाग को मिली है। अब कुल 22872 मरीजों में 21869 डिस्चार्ज, 381 की मौत के बाद अब होमआईसोलेशन और अस्पताल मिलाकर अब भी 622 एक्टिव मरीज हैं।
आज से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे करीब तीन लाख से अधिक लोग हैं, जिन्हें अलग-अलग बूथों पर आन द स्पॉट पंजीकरण करने के साथ ही टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करने के साथ ही टीकाकरण की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। कोरोना का टीका पूरी तरीके से सुरक्षित है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी को केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए किसी प्रकार के बीमार होने का कोई प्रमाण पत्र अब जरूरी नहीं होगा। केंद्रों पर पहुंच कर पंजीकरण कराया जा सकता है।