फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today the procession of Tazia will be taken out, or the voices of Hussein will be raised high

Varanasi News: आज उठेंगे ताजिये के जुलूस, या हुसैन की बुलंद होगी सदाएं

Sun, 06 Jul 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Today the procession of Tazia will be taken out, or the voices of Hussein will be raised high
वाराणसी। नौवीं मोहर्रम पर शनिवार की शाम असर की नमाज के बाद शहर से लेकर गांव तक के इमाम चौकों पर ताजिये बैठाए गए तो या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंज उठी। इमाम चौकों पर शहीदाने कर्बला की याद में फातिहा पढ़ी गई और इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को शिद्दत से याद किया गया। 10 मुहर्रम यानी यौमे आसूरा पर चहुंओर ताजिये के जुलूस उठेंगे। कर्बला में ताजिये दफन किए जाएंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल इलाके में असर की नमाज के बाद ताजिये इमाम चौकों पर बैठाने का सिलसिला शुरू हो गया। सुन्नी समुदाय के अकीदतमंदों ने मलीदे और शर्बत की फातिहा कर ताजिया बैठाई। या हुसैन की सदाएं बुलंद की। शहर की बड़ी ताजिया भी बैठाई गई। ताजिये की जियारत के लिए भीड़ रही। बच्चे खासे उत्साहित दिखे। इलाके में चहल पहल रही। गरीबों को खाना खिलाया। नदेसर में देर रात ताजिये की प्रतियोगिता हुई। इसमें आसपास के इलाकों से ताजियेदार ताजिये लेकर पहुंचे थे। 10 मुहर्रम को हर तरफ से जुलूस उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में उठने वाले ताजिये का जुलूस सदर इमामाबाड़ा सरैया, दरगाहे फातमान, शिवाला इमामबाड़ा में ठंडा होगा। उधर, लोहता, पिंडरा, बड़ागांव, सेवापुरी, चिरईगांव सहित ग्रामीण इलाकों में ताजिये उठाकर कर्बला में दफन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज व कल अकीदतमंद रखेंगे रोजा

मोमिन 10वीं व 11वीं मुहर्रम को रोजा रखेंगे। कुछ 10वीं मुहर्रम को तो कुछ 10 व 11 मुहर्रम को रोजा रखते हैं। मौलाना अजहरुल कादरी ने बताया कि मुहर्रम की दस तारीख के रोजे की बहुत फजिलत है। कर्बला के मैदान में शहादत देकर इमाम हुसैन ने इंसानियत को बचाया है।

अंगारों से गुजरा जुलूस, गूंजे या हुसैन की सदाएं
विश्व प्रसिद्ध दूल्हे का जुलूस नौवीं मुहर्रम शनिवार की रात में शिवाला इमामबाड़े से निकला। 40 किमी तक निकले जुलूस में 70 जगहों पर आग के अंगारे जले थे। अकीदतमंद इन अंगारों से होकर गुजरे। जुलूस में लाखों की भीड़ उमड़ी। हजरत कासिम नाल दूल्हा कमेटी के जेरे इंतजाम और सदर परवेज कादिर खां के नेतृत्व में देर रात शिवाला से जुलूस उठा। सुन्नी समुदाय की ओर से उठे इस जुलूस में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा रहा। जगह-जगह आग अंगारे जलाए गए थे। या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए आग से होकर गुजर रहे थे। जुलूस अस्सी, दुर्गाकुंड, गौरीगंज, भेलूपुर, रेवड़ी तालाब, रामापुरा, गिरजाघर, नई सड़क, औरंगाबाद, लल्लापुरा, दरगाहे फातमान सुबह पहुंचेगा। जहां से पितरकुंडा, चेतगंज चौराहे, बेनियाबाग, दालमंडी, कच्चीबाग, रेशमकटरा, कुंजीटोला, पत्थरगलिया, दशाश्वमेध, गोदौलिया, मदनपुरा होकर शिवाला दोपहर दो बजे पहुंचकर समाप्त हो जाएगी।


बनारस की शान नामचीन ताजिये, बढ़ाती है जुलूस की खुबसूरती

बनारस की नामचीन ताजिये शान हैं। मुहर्रम पर नामचीन ताजियों की खुबसूरती देखते बनती है। कुछ ताजिये बाकी का नेतृत्व भी करते हैं। रांगे की ताजिया लल्लापुरा से उठाई जाती है। एक विशेष प्रकार की इस ताजिये को रांगे (एक धातु) से बनाया जाता है। यह ताजिया 70 किलो रांगे से बनी है। इसे पंचों का रांगा के नाम से जाना जाता है। यह ताजिया साखू, सागवान और शीशम की लकड़ी से बनी है और इसपर रांगे की डिजाइन लगाई गई है। दरगाहे फातमान में ठंडा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed