{"_id":"67418c83cd05d286b10ce580","slug":"today-is-the-anniversary-of-the-kachhari-bomb-blast-on-23-november-2007-two-consecutive-blasts-took-place-n-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी बम ब्लास्ट की बरसी आज : 23 नवंबर 2007 को हुए थे लगातार दो धमाके, नौ लोगों ने गंवाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी बम ब्लास्ट की बरसी आज : 23 नवंबर 2007 को हुए थे लगातार दो धमाके, नौ लोगों ने गंवाई थी जान
Sat, 23 Nov 2024 01:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:34 PM IST
सार
वाराणसी कचहरी में बम ब्लास्ट की आज सत्रहवीं बरसी है। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने शहीद दिवस मनाया और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि सभा की।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में श्रद्धांजलि सभा करते अधिवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कचहरी बम ब्लास्ट की बरसी पर आज वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं के लिए न्याय की मांग की।
विज्ञापन
23 नवंबर 2007 की दोपहर सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में लगातार दो बम धमाके हुए थे। इस आतंकी घटना में तीन अधिवक्ताओं सहित नौ लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 17 साल बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बम धमाका करने वाले आतंकी कौन थे और उनका क्या हश्र हुआ? आतंकी हमले में अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा इस कदर घायल हुए थे कि आज भी अपने पैर से ठीक से चल नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों के परिजन आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं।