फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Times Ranking: BHU overtakes AMU, DU and JNU in research

टाइम्स रैंकिंग : रिसर्च में एएमयू, डीयू और जेएनयू से भी आगे निकला बीएचयू

Tue, 15 Oct 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Times Ranking: BHU overtakes AMU, DU and JNU in research
छठवीं बार दुनिया के टॉप 600-800वीं रैंक में आया बीएचयू, रिसर्च क्वालिटी और टीचिंग में सुधार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू इस साल छठवीं बार दुनिया के टॉप 600-800वें विश्वविद्यालयों के ग्रुप में आ गया है। टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग के अनुसार, बीएचयू जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) और दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) से भी एक रैंक ग्रुप आगे है। रिसर्च क्वालिटी और टीचिंग क्षमता में दोनों विश्वविद्यालयों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, इंडस्ट्री कनेक्शन में बीएचयू दोनों से 10-25 अंक से पीछे है। बीएचयू और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की रैंकिंग 600-800 रैंक के बीच है, लेकिन रिसर्च एनवायरमेंट, टीचिंग और क्लीनिकल हेल्थ के मामले में एएमयू बीएचयू से पीछे है। पिछले साल के मुकाबले, 2024 में बीएचयू की टीचिंग, रिसर्च क्वालिटी और रिसर्च एनवायरमेंट में 1.5 अंक और इंटरनेशनल आउटलुक में 1.4 अंक की बढ़ोतरी हुई है।
इस साल 200 रैंक पीछे खिसका जेएनयू
बीएचयू में रिसर्च एनवायरमेंट समेत पांच बड़े पैरामीटर्स मेंं पिछले साल के मुकाबले सुधार हुआ है। हालांकि, रैंकिंग अभी भी छह साल से 600 से 800 के बीच है। जेएनयू पिछले साल के 600-800 रैंकिंग वाले ग्रुप से निकलकर 800-1000 रैंक ग्रुप में आ गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को पिछले साल 600-800 रैंक वाले ग्रुप में रखा गया था, लेकिन इस साल वो भी 800-1000 रैंक ग्रुप में आ गया है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग 600 से 800 के बीच है।
विज्ञापन

बीएचयू की विषयवार रैंकिंग
बिजनेस और इकोनॉमिक्स में 500-600वीं रैंक, क्लीनिकल हेल्थ में 301-400वीं रैंक, कंप्यूटर साइंस में 601-800 रैंक, लाइफ साइंस में 301-400 रैंक, फिजिकल साइंस में 600-800 रैंक और सोशल साइंस में 601-800वीं रैंक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों के 5 पैरामीटर्स का तुलनात्मक अध्ययन
बीएचयू
टीचिंग - 48.7 अंक
रिसर्च एनवायरमेंट - 17.9 अंक
रिसर्च क्वालिटी - 65.9 अंक
इंडस्ट्री - 29.6 अंक
इंटरनेशनल आउटलुक - 26.4
एएमयू
टीचिंग - 42.4 अंक
रिसर्च एनवायरमेंट - 15.3 अंक
रिसर्च क्वालिटी - 65.9 अंक
इंडस्ट्री - 36.3 अंक
इंटरनेशनल आउटलुक - 39.8
जेएनयू
टीचिंग - 42.8 अंक
रिसर्च एनवायरमेंट - 23.7 अंक
रिसर्च क्वालिटी - 47.1 अंक
इंडस्ट्री - 38.5 अंक
इंटरनेशनल आउटलुक - 23.7
दिल्ली यूनिवर्सिटी
टीचिंग - 41.2 अंक
रिसर्च एनवायरमेंट - 27.5 अंक
रिसर्च क्वालिटी - 43.2 अंक
इंडस्ट्री - 53.2 अंक
इंटरनेशनल आउटलुक - 23.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed