{"_id":"5ef09f828ebc3e42b82f3643","slug":"tik-tok-video-goes-viral-of-inspector-varanasi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघम की धुन पर लीठाचार्ज, वाराणसी पुलिस के दरोगा का टिकटॉक वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघम की धुन पर लीठाचार्ज, वाराणसी पुलिस के दरोगा का टिकटॉक वीडियो वायरल
Mon, 22 Jun 2020 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी जिले की पुलिस के एक दरोगा का टिकटॉक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंडुवाडीह थाने की लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय कुमार का है, (amarujala.com इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है)।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच करा कर संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण स्पष्ट हो जाए तो इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी के चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा हर्ष सिंह भदौरिया का एके-47 के साथ टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने उनका तबादला चोलापुर थाना के लिए कर दिया था। साथ ही हर्ष को सरकारी असलहा साथ रखने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन