पूर्वांचल में वाराणसी के बाद अब इस जिले में भी पहुंचा टिड्डी दल, डर से सहमे किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के किसानों के लिए चिंता भरी खबर है। टिड्डी दल ने जौनपुर में प्रवेश कर गया है। बुधवार की सुबह मछलीशहर, बरईपार, सिकरारा, बदलापुर, बक्शा क्षेत्र में इसका असर दिखा। जमीन से करीब 50 मीटर ऊपर टिड्डियों का दल एक किमी के दायरे में फैला हुआ है।
उनकी दस्तक से किसान सहम गए है। थाली, घन्टा आदि माध्यमों से शोर कर लोगों ने उन्हें भगाया। यह दल पश्चिम से पूरब की तरफ बढ़ रहा है। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बुधवार की सुबह उठते ही आकाश में आवाज सुनकर जब लोगों ने ऊपर देखा तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। हवा के कारण ऊपर उड़ रहा दल शाहपुर के पास जब कई खेतों में एक साथ नीचे आया तो वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चे डर से भाग गए। कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ भी लिया।
किसान रामचरित्र यादव ने बताया कि काफी ऊंचाई पर लगभग एक किमी के क्षेत्रफल में टिड्डियों का दल उड़ रहा था। टिड्डी दल पश्चिम से पूरब की तरफ जा रहा है। मुकुंदीपुर, टिकरा, शाहपुर में फसल देख जब नीचे आया। फिर हवा चलने से पूरब की तरफ दल बढ़ता जा रहा है। युवक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वह बाजार से आ रहा था। मुकुंदीपुर भट्ठे के पास जब दल नीचे आया तो अंधेरा जैसा लगाने लगा। कुछ फसलो पर भी जाकर बैठ जा रही थी।
टिड्डियों का छोटा दल गुरुवार को वाराणसी भी पहुंच गया है। वाराणसी में गुरुवार को काशी विद्यापीठ विकासखंड के रास्ते टिड्डी दलों का हमला हो गया है। टिड्डियों का एक छोटा दल मोहनसराय, शाहनबद, दरेखु में नजर आया। इनसे बचाव के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।