फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ticket collector beat pregnent women and his husband at ghazipr station

ध्यान दो 'प्रभु': दो हजार रुपए न देने पर टीटी ने गर्भवती महिला और उसके पति को पीटा

Thu, 30 Mar 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
ticket collector beat pregnent women and his husband at ghazipr station
मंडल रेल प्रबंधक ने मामले की जांच के लिए गठित की दो टीम - फोटो : facebook
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के जनपद गाजीपुर के औड़िहार स्टेशन पर टिकट जांच रहे टिकट परीक्षक ने गर्भवती महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। पीड़ित दंपत्ति के पास टिकट नहीं होने पर टिकट परीक्षक ने उनसे दो हजार रुपए की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर टिकट परीक्षक पति को पीटने लगा।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने पहुंची गर्भवती पत्नी पर भी उसने हाथ उठा दिया।  पिटाई से घायल गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मंडल के उच्चाधिकारियों को होते ही हड़कंप मच गया। वहीं मारपीट करने वाले टीटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


 पीड़िता के पति ने टीटी के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मंडल रेल प्रबंधक सतीश कश्यप ने मामले की जांच करने के लिए दो टीमों का गठन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा खताहपुर गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा अपनी गर्भवती पत्नी रिंकू कुशवाहा के साथ हुरमुजपुर हाल्ट से शाहगंज-जौनपुर ट्रेन पकड़कर औड़िहार  स्टेशन पहुंचे। उन्हें इलाज के सिलसिले में वाराणसी जाना था तो उन्होंने सवारी गाड़ी को औडि़हार स्टेशन पर छोड़ दिया।

प्लेटफार्म नंबर एक से जैसे ही वह सवारी गाड़ी से उतरे तो स्टेशन पर यात्रियों की टिकट की जांच कर रहे टिकट परीक्षक एएन मीणा ने उनसे टिकट दिखाने को कहा।

इस पर उन्होंने बताया कि ट्रेन के आ जाने से वह टिकट नहीं ले पाए और हुरमुजपुर हाल्ट से औडि़हार स्टेशन तक का जो चार्ज और पेनाल्टी बनती है, उसे वह ले लें। 

भीड़ को देख फरार हुआ टिकट परीक्षक

ticket collector beat pregnent women and his husband at ghazipr station
दंपत्ति को इलाज के सिलसिले में वाराणसी जाना था - फोटो : अमर उजाला
पीडि़त मुन्ना कुशवाहा ने टिकट परीक्षक पर आरोप लगाया कि टीटी दो हजार रुपये मांगने लगा। जब दो हजार रुपये देने में असमर्थता जताई गई तो वह उसे पीटने लगा। बीच-बचाव करने पर उसकी गर्भवती पत्नी रिंकू कुशवाहा को भी पीट किया। घटना के समय यात्रियों की भीड़ लग गई और टिकट परीक्षक भाग गया।

मारपीट से घायल गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने पर पति मुन्ना कुशवाहा यात्रियों की मदद से सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी ले गया जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।

पत्नी को भर्ती कराकर औडि़हार स्टेशन वारस पहुंचे मुन्ना कुशवाहा ने टिकट परीक्षक के खिलाफ जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। उधर इस मामले की जानकारी मंडल के उच्चाधिकारियों को होते ही हड़कंप मच गया।

मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक धीरेंद्र कुमार ने टीटी एएन मीणा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed