फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thumri Singer Girija Devi Jayanti Appaji Was as Good Artist as She Sas good mother daughter talks on mothers day 2022

ठुमरी साम्राज्ञी की जयंती आज: जितनी अच्छी कलाकार थीं उतनी ही अच्छी मां भी थीं 'अप्पाजी', बेटी बोली- उनके जीवन में अनुशासन बहुत था

Sun, 08 May 2022 10:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 May 2022 10:07 AM IST
सार

मशहूर शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी (अप्पा जी) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 8 मई 1929 को वाराणसी में हुआ था। ठुमरी को लोकप्रिय बनाने में गिरिजा देवी का बहुत बड़ा योगदान है। 

विज्ञापन
Thumri Singer Girija Devi Jayanti Appaji Was as Good  Artist as She Sas good mother daughter talks on mothers day 2022
गिरिजा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां का नाम आते ही एक ऐसी देवी की प्रतिमा सामने साकार हो जाती है जो बस प्रेम बरसाना जानती है। शिष्य हों, बेटे-बेटियां हों या फिर कोई रिश्तेदार। मां तो बस ऐसी ही थी। वह अक्सर कहती थीं कि जिस दिन गाना खत्म हो जाएगा उस दिन मैं नहीं रहूंगी। बस रियाज करते-करते ही वह इस फानी दुनिया को अलविदा कह गईं। मां आज भी मेरे आसपास ही रहती हैं, वह तो संगीत में जिंदा हैं। मशहूर शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी (अप्पा जी) का जन्म, 8 मई 1929 को बनारस के भूमिहार जमींदार रामदेव राय के परिवार में हुआ था।

विज्ञापन


पद्मविभूषण गिरिजा देवी की इकलौती बेटी डॉ. सुधा दत्ता की आवाज में अपनी मां को याद करते हुए दर्द झलक उठा। जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ. दत्ता ने कहा कि 2017 में मैंने मां के लिए गीत लिखा था लेकिन उनको सुना नहीं पाई। जब उन्होंने 24 अक्तूबर 2017 को अंतिम सांस ली तो उसके एक दिन पहले तक वह शिष्यों को रियाज ही करा रही थीं।

विज्ञापन

बनारस में बसता था दिल

मां ने तो दिल खोलकर सीखा और मरते दम तक अपने शिष्यों को वही जज्बा कायम रखने की सलाह भी देती रहीं। मां भले ही कोलकाता में रहें लेकिन उनका दिल उनके बनारस में ही बसता था। वह जितनी अच्छी कलाकार थीं उतनी ही अच्छी मां भी थीं। उनके जीवन में अनुशासन बहुत था। वह अपने शिष्यों को भी सिखाती थीं कि पहले अपनी जिम्मेदारियों और संबंधों पर ध्यान दें उसके बाद संगीत का रियाज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस के संगीत का अभिन्न अंग थीं गिरिजा देवी

Thumri Singer Girija Devi Jayanti Appaji Was as Good  Artist as She Sas good mother daughter talks on mothers day 2022
शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि वह जितनी बड़ी कलाकार थी उतनी ही विनम्र भी। बड़े होने का अहसास उन्होंने अपने मिलनसार स्वभाव से ही कराया। बनारस के संगीत का वह अभिन्न अंग थीं और उनको बनारस पर जितना नाज था बनारस को भी उन पर उतना ही नाज था और हमेशा रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed