{"_id":"67d2c62b0584756817048174","slug":"three-youth-injured-in-a-road-accident-bike-overturned-on-the-highway-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News : सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, हाईवे पर पलटी बाइक, अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News : सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, हाईवे पर पलटी बाइक, अस्पताल ले जाया गया
Thu, 13 Mar 2025 05:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:19 PM IST
सार
बाइक से जा रहे तीन युवक सड़क की दरार में पहिया फंसने से पलट गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय जनता ने अस्पताल मे भर्ती कराया हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध गांव के पास ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात को दरार में पहिया फंसने से बाइक पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोग अच्छा रहा कि पीछे से आ रहा ट्रक को चालक ने रोक लिया। ट्रक चालक घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। नोनहरा थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी शिवम (22), अमित यादव (23) और धर्मेंद्र (24) रेवतीपुर गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
साईतबांध गांव के पास ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाईवे पर दरार में बाइक का पहिया फंस गया। इससे बाइक पलट गई। रात में अमित और धर्मेंद्र की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन