फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three thousand lamps will be lit in Sarnath Lord Buddha's bone relic urn will be kept for darshan

Varanasi: सारनाथ में जलेंगे तीन हजार दीपक, भगवान बुद्ध का अस्थि अवशेष कलश दर्शन के लिए रखा जाएगा

Tue, 12 Nov 2024 12:15 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 12:15 AM IST
सार

सारनाथ में 13 और 15 नवंबर के दिन विशेष आयोजन होने वाला है। इस दिन भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष कलश को दर्शन के लिए रखा जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। इसके साथ ही तीन दिन तक मंदिर परिसर को दीपों से जगमग किया जाएगा और तीन हजार दीपक जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
Three thousand lamps will be lit in Sarnath Lord Buddha's bone relic urn will be kept for darshan
सारनाथ मूलगंध कुटी विहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुद्ध की उपदेश स्थली स्थित मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष कलश को 13 से 15 नवंबर तक दर्शन के लिए रखा जाएगा। यह जानकारी महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु आर सुमितानंद थेरो ने बताया कि 15 नवंबर धम्म सभा होगी जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शामिल होंगे।

विज्ञापन


बताया कि तथागत के अस्थि अवशेष के दर्शन 13 से 15 नवंबर तक सुबह छह बजे से 11 बजे तक बौद्ध अनुयायी करेंगे। 13 व 14 नवंबर को कठिन चीवर पूजा एवं महापरित्राण देशना व कठिन महासंघदान कार्यक्रम होगा। 15 नवंबर को दोपहर एक बजे तथागत के अस्थि अवशेष कलश की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


12 नवंबर को महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से 11वें इंटरनेशनल पालि बुद्धिस्ट कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा और महाबोधि विद्यालय समूह का 91वां वार्षिकोत्सव 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान तीन दिन तक मंदिर परिसर को तीन हजार दीपों से प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed