फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three principle suspended Negligence in duty in jaunpur

जौनपुर: लापरवाही पड़ी भारी, प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक निलंबित, 14 का वेतन रोका

Thu, 05 Dec 2019 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three principle suspended Negligence in duty in jaunpur
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में बीएसए डॉ. राजेंद्र सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही उजागर होने पर प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। शिक्षामित्र और अनुदेशक समेत 14 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।

विज्ञापन


केराकत के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव के निरीक्षण में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय केराकत और कन्या प्राथमिक विद्यालय केराकत बंद मिला था। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक गीता देवी, कन्या प्राथमिक विद्यालय केराकत की प्रधानाध्यापक सुमन यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


मछलीशहर के खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव की जांच में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय अइलहां के प्रधानाध्यापक बाकेलाल अनुपस्थित मिले थे। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय केराकत की सहायक अध्यापक लालमनी, इमरती देवी, श्याम प्यारी देवी, माया सिंह, अनुदेशक विवेक पाल, गरिमा सिंह, राधिका देवी और प्राथमिक विद्याल केराकत की सहायक अध्यापक शालिनी श्रीवास्तव, कमलेश यादव,  शिक्षामित्र पूनम यादव, सुनीता यादव का वेतन रोक दिया गया है। उधर, प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर रामपुर की सहायक अध्यापक विमला और सहायक अध्यापक  सुरेश मौर्य, राजेश कुमार अनुपस्थिति मिले। इनका भी वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed