{"_id":"5f64f93e8ebc3e74b21022b3","slug":"three-police-personnel-suspended-including-sarpathan-so-beat-daroga-varanasi-news-vns5480534131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपतहां एसओ, बीट दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपतहां एसओ, बीट दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में बृहस्पतिवार की रात ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में एसपी ने एसओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया गया है। इसमें चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। घटना के अनावरण के लिए एएसपी सिटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
अमारी गांव के प्रधान बसंत लाल बिंद की बृहस्पतिवार की रात उस समय हत्या कर दी गयी थी, जब वह गलगला बाजार स्थित अपनी क्लीनिक में बैठे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश फरार हो गए। काफी देर बाद घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया हाइवे पर जाम लगा दिया था। रात करीब सवा 11 बजे मौके पर पहुंचे एसपी ने परिजनों से वार्ता की, मगर वह हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही जाम हटाने और शव देने की जिद पर अड़े रहे। रात करीब डेढ़ बजे तक मान मनोवल जारी रहा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए रास्ता खाली कराया और शव कब्जे में लेकर थाने लाई। मृतक के पुत्र प्रवीण बिंद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सूर्यमणी, चंद्रमणि, लालजी, नवनीत उर्फ प्रिंस यादव और रामतीर्थ शर्मा के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया है। उनमें से चार को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों से एसपी ने थाने में भोर तक पूछताछ की। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एसओ पंकज पांडेय, बीट दरोगा सुधीर मिश्र और बीट कांस्टेबल राम प्यारेलाल को निलंबित कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।