फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three police personnel suspended in case of mirzapur outrage

मिर्जापुरः विहिप की शोभायात्रा में बवाल मामले में कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wed, 21 Nov 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 21 Nov 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
Three police personnel suspended in case of mirzapur outrage
अभी भी पुलिस तैनात - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर जिले के मुकेरी बाजार में मंगवार शाम विहिप की शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल को लेकर कड़ा कदम उठाया गया है। मामले में कटरा कोतवाल और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। एसपी शालिनी ने कटरा कोतवाल संतोष सिंह व दो सिपाहियों को लापरवाही बरतने के आरोप में देर रात निलंबित कर दिया। क्योंकि उन्होंने बगैर अनुमति जुलूस निकलने दिया था।

उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भुवनेश्वर पांडेय को कटरा का नया कोतवाल बनाया गया है। उधर तहरीर के आधार पर 25 नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने बलवा, मारपीट, गाली गलौज, दंगा भड़काने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।        
विज्ञापन


25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले आयोजन के पूर्व विहिप की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। रैली जैसे ही मुकेरी बाजार के गुरहट्टी चौराहे पर पहुंची थी कि वहां सजाए गए झालर में झंडा फंसने से झालर टूट गया। इसी को लेकर विहिप के कार्यकर्ताओं एवं दूसरे समुदाय के लोगों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अफरातफरी भी मची। विहिप पदाधिकारी मंगलवार को ही बारावफात के जुलूस निकालने पर पाबंदी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।  लेकिन डीएम, एसपी जुलूस पर रोक लगाने के लिए तैयार नहीं हुए। कहा कि जो परंपरा है वह जारी रहेगी। उधर मंगलवार की रात में ही कई स्थानों पर दबिश देते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य लोगों की तलाश जारी है। पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी शालिनी ने कहा कि  बवाल के मामले में 25 नामजद तथा सौ अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।   

सड़क पर नजर आ रहे थे ईंट पत्थर

Three police personnel suspended in case of mirzapur outrage
सड़कों पर बिखरे पड़े ईंट पत्थर - फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार की देर रात घर जा रहे लोगों पर ताने मारते हुए जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसकी बाइक भी तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को घर भेजवाया। घायल ने कोई तहरीर नहीं दी है। उधर कुछ उपद्रवियों ने एक धर्मस्थल पर पथराव भी किया। जिससे वहां फोर्स लगा दी गई है।         

इससे पहले मंगलवार शाम विहिप के जुलूस के दौरान हुए बवाल से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पथराव के दौरान मोहल्ले के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंदकर घरों में छिप गए। करीब एक घंटे तक हुए पथराव के दौरान पूरे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। पानदरीबा, गनेशगंज, मुकेरी बाजार, गुरहटटी चौराहा, धुंधी कटरा, इमरती रोड, मकरी खोह आदि इलाके में सन्नाटा छाया रहा।

पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के अलावा एक दर्जन थाने की फोर्स मौजूद रही। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष ने लोगों के समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और देर रात तक वहीं बैठकर नारेबाजी करते रहे।

बवाल के बाद शाम करीब सात बजे घटना स्थल पर पहुंची एसपी शालिनी को देखते ही विहिप कार्यकर्ता नाराज हो गए थे। 

सुस्त रहा खुफिया विभाग

Three police personnel suspended in case of mirzapur outrage
मौके पर फोर्स - फोटो : अमर उजाला
नगर के मकरी खोह में कई बार जुलूस के दौरान बवाल हो चुका है। पथराव भी हुआ है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन तथा खुफिया विभाग को थी, लेकिन खुफिया विभाग इस मामले में सुस्त रहा। जिससे जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को इसका अंदाजा नहीं रहा और घटना घट गई।

काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीएम और एसपी को फोनकर मुकेरी बाजार में हुए बवाल की पूरी जानकारी की गई है। जो भी इस मामले में दोषी हो उसके विरुद्घ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। जिससे आगे किसी तरह का बवाल नहीं हो।

विहिप के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला साजिश के तहत शोभायात्रा पर पथराव किया गया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बुधवार को नगर में किसी भी प्रकार के जुलूस पर पाबंदी की मांग की गई है। मिर्जापुर बंद का आह्वान किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed