फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया: ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौके पर मौत

Tue, 26 Nov 2019 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 Nov 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Three people died in tractor bike collision in sikandarpur ballia
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर नगरा मार्ग पर सुभद्रा इंटर कॉलेज के पास मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Three people died in tractor bike collision in sikandarpur ballia

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर थाने ले आए। वहां दो की पहचान हो सकी है, तीसरे के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Three people died in tractor bike collision in sikandarpur ballia
अपाचे बाइक पर तीन युवक सिकन्दरपुर से नगरा की ओर जा रहे थे। ये अभी सुभद्रा इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three people died in tractor bike collision in sikandarpur ballia

ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में कर थाने ले आई। यहां एक की पहचान राजेंद्र चौहान उम्र (30) पुत्र वृंदा चौहान निवासी महादेवपुर थाना सहतवार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Three people died in tractor bike collision in sikandarpur ballia

दूसरे की पहचान मंतोष कुमार चौहान (23) पुत्र नंदू चौहान निवासी काजीपुर थाना सिकन्दरपुर के रूप में की गई है। तीसरे की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed