{"_id":"5ee89221d64d396e562ffb64","slug":"three-people-died-in-road-accident-by-truck-bike-cycle-in-ghazipur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो जगह एक्सीडेंट में गई तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो जगह एक्सीडेंट में गई तीन की जान
Tue, 16 Jun 2020 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के शादियाबाद और जंगीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अलग-अलग हादसे में कुल तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद शादियाबाद और जंगीपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों थानों की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के शादियाबाद बाजार निवासी हलचल बनवासी(32) पुत्र निर्मल बनवासी व प्यासी बनवासी(35) पुत्र बुद्धू बनवासी सोमवार की देर रात कहीं से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही मरदापुर गांव के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
उधर जंगीपुर थाना क्षेत्र में बेसो नदी के पास ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की सोमवार की रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बघोल गांव निवासी अवधेश कश्यप(40) साइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी बेसो नदी के पास ट्रक ने धक्का मार दिया। लहूलुहान अवधेश को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।