भदोही में कोरोना के तीन नए मरीज मिले, 13 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में दो बुजुर्गों में वायरस का संक्रमण पाया गया। जबकि गत दिनों मुंबई से आए रमईपुर के एक ही परिवार के 16 लोगों में से एक महिला भी संक्रमित निकली है। इस परिवार के तीन सदस्य पहले ही पॉजिटिव पाए चुके हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण का जिले में दायरा बढ़ने लगा है। मौत के बाद दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की चर्चा अभी लोगों की जुबान से उतरी भी नही थी कि शुक्रवार को तीन नए केस सामने आने से खलबली मच गई। जीयनपुर में 58 से 60 साल के दो बुजुर्ग (एक पुरुष और एक महिला) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनमें बीमारी के लक्षण दिखने के बाद चार दिन पूर्व सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव निकले।
खास बात यह है कि यह दोनों मरीज स्थानीय निवासी हैं। उनमें संक्रमण कैसे आया, हैरत वाली बात बन गई है। चर्चा है कि दोनों बाहर से आने वाले किसी प्रवासी या किसी अन्य संक्रमित के संपर्क में आए होंगे। जानकारी मिलने के बाद ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने गांव में पहुंचकर दोनों मरीजों की बस्तियों की ओर आने-जाने वाले रास्तों को सील कराया।
रमईपुर में गत दिनों मुंबई से शव का अंतिम संस्कार कर लौटे एक ही कुनबे के 16 लोगों में से एक महिला की जांच रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इससे पूर्व इस परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनका उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांवों में चिकित्सकीय एहतियात बढ़ा दिया गया है। सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।