फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three miscreants robbed 40 thousand from elderly while going to land registri in daughter in-laws house in Varanasi

वाराणसी: बुजुर्ग से तीन बदमाशों ने लूटे 40 हजार, बेटी की ससुराल में जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहा था पीड़ित

Mon, 09 Aug 2021 10:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Aug 2021 10:02 PM IST
सार

मिर्जापुर निवासी बुजुर्ग चंदौली में बेटी की सुसराल जा रहा था। वह वाराणसी में टेंगरा मोड़ स्थित बाईपास पुल के पास ऑटो का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Three miscreants robbed 40 thousand from elderly while going to land registri in daughter in-laws house in Varanasi
पीड़ित बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र में टेंगरा मोड़ स्थित बाईपास पुल के पास सोमवार की सुबह ऑटो सवार तीन बदमाशों ने एक बुजुर्ग से 40 हजार रुपये छीन लिए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश नारायणपुर की ओर भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के साथ ही आसपास के ऑटो चालकों से पूछताछ की। पीड़ित ने थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर के अदलहाट रसूलपुर निवासी यार मोहम्मद(60) अपनी बेटी के ससुराल चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के तेजूपुर गांव जाने के लिए सुबह लगभग दस बजे टेंगरा मोड़ स्थित बाईपास पर बस के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच ऑटो चालक पहुंचा और चंदौली जाने की बात कहते हुए यार मोहम्मद को बैठा लिया।
विज्ञापन


बेटी के ससुराल में जमीन की रजिस्ट्री में मदद की खातिर 40 हजार रुपये यार मोहम्मद ने अपने कुर्ते की ऊपरी जेब में रखे हुए थे। ऑटो चालक सवारी लेने की बात कहते हुए पुल से नीचे उतरा और ऑटो में सवार दो युवकों ने यार मोहम्मद की जेब में रखे 40 हजार छीनते हुए ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया और आटो लेकर नारायणपुर की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक ऑटो सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़ित यार मोहम्मद की सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कुछ ऑटो चालकों से भी पूछताछ की। पेशे से मजदूर यार मोहम्मद के अनुसार बेटी के ससुराल में जमीन की रजिस्ट्री थी, इसलिए 40 हजार रुपये लेकर कचहरी जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed