Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three member central team reached Kashi to survey agriculture export facilities

Varanasi News: तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम कृषि निर्यात सुविधाओं का सर्वे करने पहुंची काशी

Thu, 27 Apr 2023 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three member central team reached Kashi to survey agriculture export facilities
निर्यातक किसानों को मिलने वाली हर सुविधा और संसाधन का होगा सर्वे, केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


वाराणसी। अगले पांच दिन तक पूर्वांचल के निर्यातक किसानों की समस्याओं और सुविधाओं का सर्वे होगा। इसके लिए बुधवार को इंडस्टि्रयल फारेन ट्रेड की तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम काशी पहुंची। किसानों के खेत से लेकर हवाई अड्डा और बंदरगाह तक कृषि उत्पादों के पहुंचाने में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं का टीम सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) मुख्यालय को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर निर्यात के क्षेत्र में किसानों के लिए बेहतर सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
एपीडा के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि निर्यात की हर सुविधा और संसाधनों को परखने के लिए टीम आई है। ये टीम अगले पांच दिनों तक सर्वे करेगी। इस दौरान प्रगतिशील निर्यातक किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना जाएगा ताकि उसमें सुधारकर बेहतर सेवा प्रदान कर निर्यात को बढ़ाया जा सके। बीते ढाई साल में पूर्वांचल से दो हजार टन से अधिक आम, मिर्च, चावल सहित सब्जियों का निर्यात किया जा चुका है।
विज्ञापन


गाजीपुर के रामकुमार राय और वाराणसी के अमित सिंह, हौसला प्रसाद जैसे निर्यातक किसानों का कहना है कि पूर्वांचल क्षेत्र से कृषि उत्पादों का निर्यात शुरू होने से हमें विदेशों में एक वैकल्पिक बाजार मिला है। खाड़ी देशों में इन दिनों सब्जियों की मांग अधिक है, लेकिन हवाई जहाज में डेढ़ टन से अधिक जगह न मिलने से मांग को पूरा करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा निर्यात की तकनीकी जानकारी और अगल-अलग देशों में निर्यात के मानकों की जानकारी का अभाव भी किसानों के लिए परेशानी है। इसके लिए समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण मिले तो किसान और बेहतर करने की दिशा में काम कर सकते हैं। निर्यात की गति में तेजी भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed