{"_id":"5de0d2b98ebc3e54db4844fd","slug":"three-killed-many-injured-in-bus-and-autorickshaw-collision-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बस ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में तीन महिलाओं की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बस ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में तीन महिलाओं की मौत, कई घायल
Fri, 29 Nov 2019 01:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : a
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली के कैथौली गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने के भेल ऊचंगरी गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक लोग बिलरियागंज थाने भीमबर गांव में किसी की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने वहां जा रहे थे। जैसे ही जीयनपुर कोतवाली के कैथौली गांव के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित प्राइवेट बस की टक्कर से ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाते, तब तक तीन महिलाओं की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में सुनीता 32 पत्नी रामनयन, बेबी 35 पत्नी रमेश, सुरसती 30 पत्नी प्रकाशराम हैं। घायलों में रीता 40 पत्नी जय सिंह, उषा 30 पत्नी बेचू, चंद्रशिला 27 पत्नी राजू, प्रेमा देवी 38 पत्नी रामभवन, कांति 38 पत्नी महेंद्र शामिल हैं। सभी भेलउ चंगेरी थाना घोसी जिला मउ के रहने वाले हैं। टेंपो से भिम्बर जा रहे थे।
विज्ञापन