फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three innocent child died burn alive died in due to fire in shanty house in ghazipur up

यूपी के गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय मड़ई में लगी आग, तीन मासूम जिंदा जले, मां की हालत गंभीर

Thu, 24 Dec 2020 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Three innocent child died burn alive died in due to fire in shanty house in ghazipur up
बच्चों के शव के पास मौजूद परिजन और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया है। जिले के गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाला एक मजदूर की मड़ई (झोपड़ी) में बुधवार की रात आग लग गई, जिसमें तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। वहीं, मां जीवन-मौत से जूझ रही है। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लहूआर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बबलू बनवासी मजदूरी का काम करता है। वह बुधवार की रात में परिजनों के साथ खाना खाकर झोपड़ी (मड़ई) में सो रहा था। आधी रात के बाद करीब दो बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन



जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते पूजा(13)‚ चन्द्रका(7) की मौके पर झुलसकर मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से झुलसे पुत्र डमरू(3) और पत्नी भागरथी देवी(32) को वाराणसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान तीन वर्षीय डमरू की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three innocent child died burn alive died in due to fire in shanty house in ghazipur up

उधर पत्नी भागरथी देवी (32) का इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना पर सीओ हितेन्द्र कृष्ण‚ तहसीलदार आलोक कुमार‚ नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया सहित हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पीड़ितों को सरकार कि ओर से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली जिले के दिग्गी गांव से बबलू बनवासी अपने परिवार के साथ लहूआर गांव के ईंट भट्ठे पर करीब तीन माह पूर्व काम करने आया था।

आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। आग लगने से तीन बच्चों कि मौत हो गई है। घटना में पत्नी भागरथी देवी भी झुलस गई है। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। फिलहाल जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed