फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three generations, including 100-year-old Rambai, ran in a competition

एक प्रतियोगिता में 100 साल की रामबाई समेत दौड़ीं तीन पीढ़ियां

Sun, 28 Nov 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three generations, including 100-year-old Rambai, ran in a competition
खेल के लिए किसी खिलाड़ी की उम्र नहीं उसका जज्बा मायने रखता है। शनिवार को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यही जज्बा देखने को मिला। जहां हरियाणा के चरखी दादरी जिला निवासी 100 वर्ष की रामबाई ने प्रतिभाग किया। अपनी तीन पीढ़ी के परिवार साथ न सिर्फ वह दौड़ीं बल्कि लंबी कूद में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी बेटी, पुत्र वधु और नातिन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रामबाई 100, 200 मीटर दौड़ और लंबीकूद में हिस्सा लिया। जबकि नातिन ने 5000 मीटर वॉक रेस में बहू और बेटी ने 100 और 200 मीटर में दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इससे पहले यूपी मास्टर एथलेटिक्स संघ की ओर से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 35 से 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खिलाड़ियों का उत्साह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। प्रतियोगिता में शामिल 23 राज्यों के 2300 एथलीटों के उत्साह की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ मास्टर एथलीटों की मांगों का एक प्रस्ताव भेजे जिसे पूरा करने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा मेरठ में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय में भी मास्टर एथलीटों के सदुपयोग का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के पहले सिगरा स्टेडियम में 5000 हजार मीटर की वॉक रेस, 1500 मीटर 200 मीटर दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, लंबीकूद हुई। जबकि डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो की स्पर्धाएं हुई। प्रतियोगिता के परिणाम 30 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन राज्यों के एथलीटों ने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता में सर्वाधिक तेलंगाना के 260 खिलाड़ी शामिल हुए। इसके अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड, गुजरात, बंगाल, गोवा, असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मेघालय, सिक्किम और मेघालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed