फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three-four wheelers will not go from Beniya Tiraha towards the church.

Varanasi News: बेनिया तिराहा से गिरजाघर की ओर नहीं जाएंगे तीन-चार पहिया वाहन

Fri, 17 Nov 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three-four wheelers will not go from Beniya Tiraha towards the church.
वाराणसी। छठ पर उमड़ने वाली भीड़ और बेनिया तिराहा पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार से रूट डायवर्जन का निर्णय लिया है। अब बेनिया तिराहा से गिरजाघर की ओर तीन-चार पहिया को नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं, गिरजाघर से बेनिया तिराहा की ओर पहले के जैसे ही तीन-चार पहिया वाहन आते-जाते रहेंगे।
विज्ञापन


बेनिया तिराहा पर सुबह से लेकर देर शाम तक रोजाना भीषण जाम लगा रहता है। समस्या के समाधान के संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अब लहुराबीर की ओर से जो भी तीन-चार पहिया वाहन आएंगे वह बेनिया तिराहा से आगे नहीं जाएंगे। बल्कि, बेनिया तिराहा से बाएं घूम कर वाहन स्टैंड की ओर जाएंगे। लहुराबीर की ओर से आने वाले वाहनों को बेनिया तिराहा पर यू-टर्न भी नहीं करने दिया जाएगा। जो यू-टर्न करेगा, उसका चालान हर हाल में कटेगा। बेनियाबाग वाहन स्टैंड से जो भी वाहन निकलेंगे वह पियरी चौकी, कबीरचौरा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

इस व्यवस्था का भी करना होगा पालन
ऑटो-टोटो लहुराबीर से बेनिया तिराहा, पियरी चौकी, कबीरचौरा होते हुए लहुराबीर तक जा सकेंगे।
कबीरचौरा से पियरी चौकी होते हुए बेनिया तिराहा की तरफ तीन-चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
गुरुबाग की ओर से आने वाले ऑटो-टोटो गुरुबाग से दाएं मुड़ कर नीमामाई होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होते हुए रामापुरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर ऑटो-टोटो डॉ. विपिन बिहारी इंटर कॉलेज से आगे नहीं जाएंगे।
जंगमबाड़ी से गोदौलिया की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
भेलूपुर थाने से सोनारपुरा चौराहा और अस्सी व नगवा चौराहा से संत रविदास घाट की तरफ जाने वाले वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा।
मैदागिन से गोदौलिया के बीच पहले की तरह ही चारपहिया वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed