{"_id":"60510bd28ebc3e769f093a3a","slug":"three-floors-of-illegal-construction-of-six-floors-collapsed-city-news-vns580291021","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह तल के अवैध निर्माण की तीन मंजिलें धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह तल के अवैध निर्माण की तीन मंजिलें धराशायी
विज्ञापन
चेतगंज वार्ड के सराय गोवर्धन में वीडीए ने छह तल के अवैध निर्माण के बचे हुए हिस्से को गिराने की शुरुआत की गई। सुबह 11 बजे से चली कार्रवाई में शाम छह बजे तक दो मंजिल को ढहाया गया। इस तरह अब तक तीन मंजिल को वीडीए ने गिरा दिया है।
सैय्यद सिब्ते हसन उर्फ परवेज मेहंदी ने चेतगंज-नई सड़क मार्ग पर कायदे-कानून को ताक पर रखकर छह मंजिला भवन बना लिया है। वीडीए ने ध्वस्तीकरण आदेश पारित करते हुए इस अवैध भवन को तोड़ने की 10 फरवरी को शुरुआत की। पहले दिन केवल ऊपरी मंजिल को ध्वस्त करते हुए खिड़किया व दरवाजे निकालते हुए पूरे भवन को वीडीए ने अपने कब्जे में ले लिया था। अगले दिन पौष पूर्णिमा होने के नाते फोर्स नहीं मिली जिससे वीडीए ने ध्वस्तीकरण को रोक दिया। मंगलवार को फिर से फोर्स मिली तो वीडीए की टीम मौके पर ढहाने पहुंच गई। 12 मजदूरों की मदद से ध्वस्त किया। जेई सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छह मंजिल में से तीन मंजिल को ढहा दिया गया है। बाकी हिस्से को बाद में ढहाया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी वीपी मिश्रा, जेई प्रमोद कुमार तिवारी, चंद्रभान दीक्षित, पीएन दूबे, चेतगंज पुलिस, यातयात पुलिस व पीएसी के साथ डटे रहे। एहतियात को देखते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली काटी गई थी।
ऑटो मोबाइल कंपनी समेत दो भवन को सील किया
वाराणसी। अवैध निर्माणों के खिलाफ मंगलवार को वीडीए ने कार्रवाई की। इस दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई शिवपुर वार्ड के कोईराजपुर में हुई। यहां एक ऑटो मोबाइल कंपनी के अवैध निर्माण को जेई प्रमोद कुमार तिवारी ने मय फोर्स के साथ सील करके बड़ागांव पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया। जेई के मुताबिक यहां रोहित यादव व आदित्य गुप्ता दोनों ही मिलकर बड़े एरिया में अवैध निर्माण को करवा रहे थे। उधर, चेतगंज के सरायगोवर्धन में जेई सुरेंद्र यादव ने इस्तेयाक की ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण को सील करके चेतगंज पुलिस को दे दिया। गंगा किनारे चले अभियान में वीडीए की टीम ने कोतवाली वार्ड के ब्रह्माघाट स्थित दादुल चौक में कार्रवाई की। हीरालाल शुक्ला की ओर से किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया।