यूपी: सेल्फी लेते समय डूबे थे किशोर, तीसरे का आज सुबह मिला शव, दो की पहले ही हो चुकी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ठाठन गोपालापुर गांव के पास बसुही नदी में नहाने के दौरान सेल्फी लेते दो चचेरे भाइयों समेत तीन किशोर डूब गए। घंटों तलाश के बाद देर शाम दो किशोरों के शव मिल गए थे। तो वहीं तीसरे किशोर का शव घटनास्थल से पांच सौ मीटर सोमवार की सुबह मिला है। ये हादसा रविवार दोपहर को हुआ था।
गढ़वा बसीरपुर गांव के कुछ लोग दो किमी दूर ठाठन गोपालापुर गांव के पास बसुही नदी के रामघाट पर मछली पकड़ने गए थे। घाट पर पहुंचने के बाद विशाल(15), चचेरा भाई नीलेश(17) और गांव का ही किशोर सूर्य प्रकाश(16) दो अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने लगे।
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, नहाने के दौरान वे मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। सेल्फी के चक्कर में वे गहरे पानी में चले गए और अचानक डूबने लगे। दो किशोर तो किसी तरह नदी से बाहर आ गए, लेकिन विशाल, नीलेश और सूर्यप्रकाश डूब गए।
किनारे मछली पकड़ रहे लोगों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। देर शाम विशाल और नीलेश के शव बरामद हो गए थे। विशाल कक्षा 10 और नीलेश 11वीं का छात्र था। सूर्यप्रकाश ने इसी वर्ष दिल्ली से इंटर पास किया। लॉकडाउन में वह गांव आया था। आज सुबह उसकी भी शव मिल गया है।