फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three dead, including former minister, 472 new people report positive

पूर्व मंत्री समेत तीन की कोरोना से मौत, 472 नए लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 18 Sep 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 18 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three dead, including former minister, 472 new people report positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्यमंडल में गुरुवार को 472 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें वाराणसी में 208, बलिया में 51, मऊ में 36, गाजीपुर में 27 आजमगढ़ में 43, सोनभद्र में 42, जौनपुर में 55 और भदोही के 10 मरीज शामिल हैं। उधर, आजमगढ़ में तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहे कांग्रेस नेता दलसिंगार यादव की कोरोना से मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। वहीं वाराणसी और गाजीपुर के एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


वाराणसी में 208 नए संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार हो गई। कुल मरीजों की संख्या 11089 पहुंच गई। वहीं एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। बलिया में  51 लोग नए मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 4905 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 664 है। मऊ में मिले 36 नए रोगियों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2072 पहुंच गई है। जिले में एक्टिव केस 304 हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर में अस्थाई जेल के छह बंदियों समेत 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक कोरोना रोगी वाराणसी में मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 38 पहुंच गया।358 एक्टिव मरीज है। आजमगढ़ में 43 नए संक्रमितों समेत कुल संख्या 4018 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


549 एक्टिव मरीज हैं। सोनभद्र छह महिलाओं समेत 42 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 2387 हो गई है। एक्टिव केस 412 हैं। जौनपुर में 55 और भदोही में 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed