फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three days chance to remove the error in the mark sheet, certificate

Varanasi News: अंकपत्र, प्रमाणपत्र में गड़बड़ी दूर कराने का तीन दिन मौका

Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three days chance to remove the error in the mark sheet, certificate
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से लंबे समय से कागजातों के अभाव में लटके मामलों के निस्तारण के लिए सोमवार से बुधवार तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। परिषद की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देशन में लगने वाले कैंप में जिला स्तर पर राजकीय क्वींस इंटर काॅलेज में कैंप लगाया जाएगा।जिला विद्यालय निरीक्षक की मौजूदगी में कर्मचारियों की ओर से समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 1986 से 2023 तक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के ऐसे अंकपत्र, प्रमाणपत्र जिसमें किसी छात्र का नाम, पिता-माता का नाम, जन्मतिथि सहित अन्य गड़बड़ियां अंकित हैं, उसको दूर कराने के लिए लोगों को चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसी समस्याओं का समाधान कराए जाने के लिए परिषद की ओर से विशेष पहल की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में 12 से 14 जून तक विभागीय टीम मौजूद रहेगी। इसमें परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के लोगों के सहयोग के लिए दो कर्मचारियों को लगाया गया है। जो भी शिकायतें आएंगी, उसका नियमानुसार निस्तारण कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed