यूपी: घर के तीनों बच्चे नहाते समय गड्ढे में डूबे, मासूमों के शव मिलते ही मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार सुबह तीन मासूम बच्चे नहाने के दौरान गड्ढे में डूब गए, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बच्चों की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के चिरईया इलाके में शनिवार की सुबह खनन के दौरान पहाड़ी में गड्ढे में भरे पानी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। तीनों बच्चे चकजाता सोनपुर गांव निवासी एक ही परिवार के हैं। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
लालपुर अधवार गांव चिरइया मौजा में मानकों के विपरीत हो रहे खनन के चलते बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने के बाद पहाड़ी पर ये गड्ढे तालाब में बदल गए हैं। शनिवार की सुबह चकजाता गांव निवासी प्रकाश कोल की दो पुत्री(12) राधिका, खुशबू(5) और पुत्र काजू(6) खनन के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों बच्चे गड्ढे में डूब गए।
आसपास के लोगों ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाया। गड्ढे के पास जाकर बचाने की कोशिश की, पर असफल रहे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों की खोजबीन शुरू कराई। खोजबीन में तीनों के शव मिल गए हैं।